24 APRWEDNESDAY2024 4:18:26 PM
Life Style

रोके की रस्में हुई पूरी, ट्रैडीशनल आउटफिट में दोनों दिखें Stunning

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 18 Aug, 2018 05:51 PM
रोके की रस्में हुई पूरी, ट्रैडीशनल आउटफिट में दोनों दिखें Stunning

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद प्रियंका-निक की रोका लुक सामने आ गई है। दोनों ही ट्रैडीशनल लुक में दिखाई दिए। जहां देसी गर्ल प्रियंका हैवी सिल्वर एम्बॉइडरी वाले  येलो कलर के फ्लोरलेंथ सूट में दिखीं, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग हैवी दुपट्टा कैरी किया था। प्रियंका ने अपनी ट्रैडीशनल लुक को पंजाबी जूती पहनकर पूरा किया। 

PunjabKesari

PunjabKesari

बता दें कि प्रियंका ने अपनी रोका सेरेमनी पर लाइम यैलो कलर की ड्रैस पहनी है जो मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई है।

 

उन्होंने अपने इस ट्रैडीशनल ड्रैस के साथ 'Needledust' की पंजाबी सिव्र इम्ब्रॉयडरी जूती पहनी। प्रियंका ने डार्क लिप शेड व मिनिमल मेकअप किया। वहीं, निक जोनस भी प्रियंका से कुछ कम नहीं दिखें। उन्होंने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी जो उन्हें खूब जंच रही थी। 

PunjabKesari

 

 

 

गौरतलब है कि 18 अगस्त यानी आज रात निक और प्रियंका की इंगेजमेंट पार्टी होगी जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने सितारे शिरकत करेंगे। रोका सेरेमनी की रस्में तो 10 बजे से शुरू हो चुकी हैं जिसे अटेंड करने के लिए प्रियंका की बहन परिणिती चोपड़ा भी पहुंची। परिणिती ने यैलो कलर की ट्रैडीशनल ड्रैस पहनी जिसके साथ उन्होंने ओवरसाइज झूमके पहनें। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News