19 APRFRIDAY2024 5:25:59 AM
Life Style

प्रियंका की इस सैल्फी ने जमकर उड़वाई उनकी खिल्ली

  • Updated: 10 Jun, 2017 02:57 PM
प्रियंका की इस सैल्फी ने जमकर उड़वाई उनकी खिल्ली

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में काफी छाई हुई है। हाल ही में प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म बेवॉच भारत में रिलीज हो चुकी है और उसके प्रमोशन के सिलसिले में प्रियंका बर्लिन थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन प्रियंका के विलेन किरदार विक्टोरिया लीड्स को काफी पसंद किया गया है। 

 

अब बातें सुनने को आ रही है कि वह भारत वापिस आ चुकी है और फनके फैन्स की बात करें तो यह बात सुनकर उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। प्रियंका ने हवाई उड़ान भरने से पहले ही प्लेन में फोटो क्लीक करके इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें प्रियंका काफी खुश और घर वापस आने के लिए उत्साहित नजर आ रही है। 

वीडियो में उन्होंने ने कहा कि " मुझे पता है कि मैंने अभी तक यहां से उड़ान नहीं भरी है लेकिन मैं मुंबई में वापिस आने के लिए काफी बेताब हूं और जरा भी इंतजार नहीं कर सकती।"  

 

आप बता दे कि प्रियंका के फैन्स, उसे काफी ट्रोल कर रहे है क्योंकि उनका मानना है कि प्रियंका ने फिर से एक बार अपने नाक की सर्जरी करवाईं है। हालांकि, इस बात का प्रियंका ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। इसके अलावा बॉलीवुड की कई एक्ट्रैस कई बार लोगों की ट्रोल का शिकार हो चुकी है। 

 

अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो वह अपनी आने वाली फिल्मों की घोषणा कर सकती है। अब समय ही बताएंगा कि वह कौन-कौन सी फिल्में होगी जिसे वह साइन करेगी। 

Related News