कुछ दिनों से मीडिया में लगातार प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो पीसी ने अपने 36 बर्थडे पर निक जोनस के साथ सगाई कर ली है। उनकी इंगेजमेंट की न्यूज ने हलचल मचा दी। अब खबर आ रही है कि 16 सितंबर को वह अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी कर सकती है।
जब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक टूक जवाब देते हुए कहा 'नहीं'। प्रियंका की शादी नहीं होने वाली है। इसके अलावा जब कहा गया कि भारत के प्रोड्यूसर ने प्रियंका की फिल्म छोड़ने को गैरजिम्मेदाराना बताया है? इस पर मधु कहती हैं,' ये किसने कहा । ये आप लोगों ने कहा।' उनकी बातों से साफ हो गया कि प्रियंका शादी नहीं करने वाली हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP