24 APRWEDNESDAY2024 10:10:33 PM
Life Style

प्रियंका ने निक के बर्थडे को ऐसे बनाया स्पैशल, सरेआम किया Kiss - Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 16 Sep, 2018 06:24 PM
प्रियंका ने निक के बर्थडे को ऐसे बनाया स्पैशल, सरेआम किया Kiss - Nari

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस आज अपना 26 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्रियंका ने भी निक के बर्थडे को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों साथ में बेसबॉल मैच देखने स्टेडियम पहुंचे, जहां निक के फैंस ने उनका बर्थडे सैलिब्रेट किया। स्टेडियम में ही नेशनल टीवी पर प्रियंका ने निक को गले लगाया और किस किया। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

 

इस दौरान प्रियंका रैड कलर के वन पीस ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थी। वहीं निक ब्लू कलर की टी शर्ट और जींस में नजर आए। दोनों साथ में बहेद खुश दिखाई दे रहें थे। 

PunjabKesari

आपको बता दें, निक और प्रियंका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में निक ने एक टीवी शो में अपनी और प्रियंका की लव स्टोरी के बारे में पहली बार दुनिया को बताया। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News