18 APRTHURSDAY2024 9:45:31 PM
Life Style

प्रियंका और निक जोनस की फिंगर में दिखी एक जैसी रिंग्स!

  • Updated: 27 Jun, 2018 11:36 AM
प्रियंका और निक जोनस की फिंगर में दिखी एक जैसी रिंग्स!

बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि आम जनता में भी निक और प्रियंका के अफेयर के चर्चें खूब हो रहे हैं। हाल ही में प्रियंका अपने अमेरिकन ब्वॉयफ्रैंड निक जोनस को लेकर इंडिया आई थी, जिसके बाद प्रियंका ने निक के आने की खुशी में अपने फ्रैंड्स को पार्टी भी दी, जहां प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थी। 

 

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पार्टी के दौरान एक दिलचस्प बात नोटिस की गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे से रिंग्स एक्सचेंज कर ली हैं। इस पार्टी आउटिंग के दौरान प्रियंका और निक की फिंगर्स में एक जैसी रिंग दिखाई दी। कहा जा रहा है कि यह कपल अब अपनी फैमिली के अप्रूवल का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद यह दोनों अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना चाहते हैं। 

 

 


आपको बता दे कि जब एक इंयरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा से उनके अफेयर्स के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा, ‘जब मेरी फिंगर में कोई रिंग होगी, तब दुनिया को इसके बारे में खुद ही पता चल जाएगा।’ अब निक और प्रियंका की उंगुली में एक-जैसी रिंग्स देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे से रिंग्स एक्सचेंज कर ली हैं। हाल ही में खबरें आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा जुलाई-अगस्त में ब्वॉयफ्रैंड निक जोनस के साथ इंगेजमेंट कर सकती हैं। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News