25 APRTHURSDAY2024 1:10:44 AM
Life Style

कुछ ही देर में शुरू होगी प्रियंका-निक की रोका सेरेमनी!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 18 Aug, 2018 09:57 AM
कुछ ही देर में शुरू होगी प्रियंका-निक की रोका सेरेमनी!

प्रियंका और निक की इंगेजमेंट पार्टी की खबरें खूब सुर्खियों में हैं।ऐसे में उनके फैंस बेसब्री से उनकी इंगेजमेंट से जुड़ी तस्वीरें व वीडियों को देखने के लिए उत्सुक बैठा हैं। इस कपल के लिए आज का दिन बेहद स्पैशल है क्योंकि आज प्रियंका और निक मुंबई में सगाई की पार्टी देने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, आज सगाई से पहले सुबह 10 बजे प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी की सारी रस्में शुरू होगी। रोका सेरेमनी पूरे हिंदू रीति रिवाज से होगी। 

PunjabKesari

इसके बाद परिवार वाले इन दोनों के रिश्ते का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार वाले चाहते है कि सगाई के बाद ही इनकी शादी का आधिकारिक ऐलान किया जाए।  

PunjabKesari

खबरें आ रही है कि इंगेजमेंट पार्टी, प्रियंका के घर पर ही होगी। प्रियंका का बंगला पूरी तरह से रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,15 अगस्त के दिन एक पंडित को प्रियंका के घर से निकलते देखा गया जिसके बाद प्रियंका और निक की सगाई की खबरें और भी चर्चा में आ गई। 
 

 

PunjabKesari
 

Related News