हाल ही में मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की इंगेजमेंट श्लोका मेहता के साथ हुई, जिसमें कई जानी-मानी बी-टाउन हस्तियां शामिल हुई। वहीं इंगेजमेंट पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वॉयफ्रैंड निक जोनस के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आईं।
इस दौरान प्रियंका ने रैड साड़ी चूज की। उन्होंनें मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की रैड साड़ी पहनी, साड़ी के बॉडर पर गोल्डन हैवी इम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ था, वहीं इसी के साथ प्रियंका ने मैचिंग गोल्डन ब्लाउज पहना, जिसमें प्रियंका का सेक्सी लुक नजर आया।
इसी के साथ प्रियंका ने आम्रपाली ज्वैलर के खूबसूरत ईयररिंग्स पहने और माथे पर ग्रीन बिंदी और साड़ी के साथ मैचिंग रैड लिप शेड लगाकर अपना पार्टी लुक कंप्लीट किया।
अगर बात निक जोनस की करें तो वह भी हर बार की तरह हैंडसम लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लू सूट पहना। दोनों ने इंगेजमेंट पार्टी में काफी कॉन्फिटेंड के साथ पोज दिए और पार्टी में एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले नजर आए।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP