बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और इंटरनेशनल स्टार निक जोनस फिलहाल अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा बटौर रहें हैं। दोनों 1-2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा के घर पूजा रखी गई जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। और शादी की बाकी रस्में निभाने के लिए प्रिंयका-निक जोधपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।
एयरपोर्ट पर स्पोर्ट हुए लव बर्ड प्रिंयका-निक
इंटरनेशनल दूल्हे निक जोनस और देसी दुल्हन प्रियंका पूरे परिवार के साथ जोधपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं। हाल ही में दोनों पूरे परिवार के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं।
ट्रेडीशनल अंदाज में नजर आई प्रिंयका
मुंबई एयरपोर्ट पर निक जोनस क्रीम पेंट के साथ व्हाइट शर्ट और ब्राउन जैकेट वियर की थी।
वही प्रियंका चोपड़ा क्रीम कलर के एथनीक सूट में नजर आई। इसके अलावा उनका परिवार भी उनके साथ था।
प्रिंयका-निक की शादी की रस्में शुरू
प्रिंयका-निक की शादी के फंक्शन शुरु हो चुके हैं। हाल ही में प्री-वेडिंग पूजा रखी गई जिसमें प्रियंका-निक के परिवार वाले ही शामिल हुए। वहीं, इनकी शादी की बाकी रस्में जैसे मेंहदी, संगीत आदि की शुरुआत 29 नवंबर 29 नवंबर यानि आज से जोधपुर में होगी।
उम्मेद भवन पैलेस होगी शादी
गौरतलब है कि प्रिंयका-निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में भारतीय हिंदू रीति रिवाज और क्रिश्चियन रीती रिवाज से होगी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP