19 APRFRIDAY2024 9:05:05 AM
Life Style

पेरेंट्स बने प्रिंस-मेगन, पहली तस्वीर शेयर कर बताया रॉयल बेबी का नाम

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 09 May, 2019 10:51 AM
पेरेंट्स बने प्रिंस-मेगन, पहली तस्वीर शेयर कर बताया रॉयल बेबी का नाम

ब्रिटेन शाही परिवार के छोटे बेटे ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मार्केल एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। ब्रिटेन की डचेस ऑफ सक्सेस मेगन मार्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। बेबी का वजन 7.1875 पाउंड यानि 3.2 किलोग्राम है।

 

पेरेंट्स बने प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल

अब ब्रिटेन के प्रिंस हैरी उनकी पत्नी मेगन मार्कल और नवजात बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान प्रिंस हैरी ने बेटे को गोद में उठाया हुआ है। नन्हा प्रिंस अपने पापा की गोद में सफेद कपड़े में लिपटा हुआ था और उसके सिर पर सफेद रंग की कैप भी थी। वहीं मेगन व्हाइट कलर की ड्रेस में दिख रही है।

 

बेटे की तस्वीरें शेयर बताया नाम 

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने कल अपने बच्चे का नाम आर्ची रखने की घोषणा की। दोनों ने अपने बच्चे को दुनिया से विंड्सर किले के सेंट जॉर्ज हॉल में परिचित कराया। बता दें कि यह वही जगह है जहां पर दोनों ने एक साल पहले अपनी शादी का रिसेप्शन रखा था। 

PunjabKesari

बेटे का नाम रखा आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर 

रॉयल कपल ने अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि बच्चे का पूरा नाम 'आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर होगा। इसके साथ ही उन्होंने आर्ची के साथ परिवार के सभी सदस्यों की एक तस्वीर भी साझा की। तस्वीर में क्वीन और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के अलावा मेगन की मां डोरिया रैगलैंड भी दिखी हैं। 

PunjabKesari

 

Related News