19 APRFRIDAY2024 3:23:58 AM
Life Style

बीमारियों को रखना है अपने से दूर तो राशि के हिसाब से लगाएं पौधे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 07 Feb, 2019 03:31 PM
बीमारियों को रखना है अपने से दूर तो राशि के हिसाब से लगाएं पौधे

वातावरण इतना दूषित हो गया है कि आजकल घर में भी सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। ये प्रदूषित हवा ना सिर्फ सांस संबंधी परेशानियां होती है बल्कि इससे अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में घर की हवा को स्वच्छ रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आप पेड़-पौधे लगाएं लेकिन बीमारियों से दूर रहने के लिए पौधे राशि के हिसाब से लगाना भी जरूरी है।

चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि आपको अपनी राशि के हिसाब से घर में कौन-सा पौधा लगाना चाहिए।

 

मेष राशि (Aries)

अगर आपकी राशि मेष है तो अपने घर में चंदन का पौधा लगाएं। इस पौधे ना सिर्फ हवा शुद्ध होती है बल्कि यह ठंडक भी देता है। इतना ही नहीं, इस पौधे को लगाने से तनाव कम होता है आप हमेशा कूल माइंड रहते हैं।

PunjabKesari, Sandalwood Plant Image, Zodiac Sign Plant Image

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि के लोग घर में स्पाइर प्लांट लगा सकते हैं। यह एक ऐसा पौधा है जो हवा से कार्बन-मोनोऑक्साइड और स्टेरिन को निकाल कर उसे शुद्ध कर देता है। कार्बन-मोनोऑक्साइड गैस दिल के लिए बहुत खतरनाक होती है। इस पौधे को घरों में लगाने से आप हमेशा बीमारियों से दूर रहेंगे।

PunjabKesari, spider plant image, Zodiac sign plant Image

मिथुन राशि (Gemini)

कटहल का पौधा लगाना मिथुन राशि के लिए बेहत लाभदायक होता है। यह ना सिर्फ बीमारियां दूर रखता है बल्कि इसका सेवन खून बढ़ाने का काम भी करता है।

PunjabKesari, jackfruit plant Image, Zodiac Sign Plant Image

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को पलाश का पौधा लगाना चाहिए। गर्मियों में यह पौधा लू से बचाता है। साथ ही इससे वातावरण भी हमेशा शुद्ध रहता है।

PunjabKesari, Palash Tree Image, Zodiac Sign Plant Image

सिंह राशि (Leo Sun Sign)

कैलोरी व ऊर्जा का सबसे अच्छा स्त्रोत बेर का पौधा लगाना सिंह राशि के लिए अच्छा माना जाता है। यह घर के वातावरण को शुद्ध करके बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

PunjabKesari, Ber Plant Image, Zodiac Sign Plant Image

कन्या राशि (Virgo Sun Sign)

कन्या राशि वाले लोगों को घर के आंगन में आम का पेड़ लगाना चाहिए। यह पेड़ पर्यावरण में शुद्धता बनाए रखता है। साथ ही इसका सेवन कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। आप इसकी पत्तियों का इस्तेमाल भी औषधि के रूप में कर सकते हैं।

PunjabKesari, Mango Plant Image, Zodiac Sign Image

तुला राशि (Libra)

बकुल का पेड़ घर की हवा कुछ ही घंटों में साफ करके वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया को दूर कर देता है। तुला राशि के लोगों को यह पेड़ लगाना चाहिए। इससे यह दांतों के मसूड़ो के लिए बहुत लाभदायक होता है। 

PunjabKesari, Bakul tree Image, Zodiac Sign Image

वृश्चिक राशि (Scorpio)

इस राशि वाले लोगों को खादिर का पौधा लगाना चाहिए। इसका इस्तेमाल कत्था छालों के लिए किया जाता है। यह ना सिर्फ घर की शोभा बढ़ाता है बल्कि इससे आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

PunjabKesari, Khadir Plant Image, Zodiac Sign Image

धनु राशि (Sagittarius)

इस राशि वाले लोगों को पीपल का पौधा लगाना चाहिए। यह 24 घंटा ऑक्सीजन छोड़ता है और इसकी लंबी जड़े मिट्टी को उपजाऊ बनाती हैं। बीमारियों से कोसों दूर रहना है तो यह पौधा आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

PunjabKesari, Peepal Tree Image, Zodiac Sign Plant Image

मकर राशि (Capricorn)

घर में शीशम का पेड़ लगाने से हवा में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है जोकि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। मकर राशि के लोगों को अपने घर में यही पौधा लगाना चाहिए। सेहत के साथ-साथ यह ब्यूटी प्रॉब्लम्स में भी फायदेमंद होता है।

PunjabKesari, Shisham tree Image, Zodiac Sign Plant Image

कुंभ राशि (Aquarius)

शमी का पेड़ कीटाणु को नष्ट करता है। साथ ही यह दिमाग से जुड़ी बीमारियों को खत्म कर देता है। अगर आपकी राशि कुंभ है तो आपको अपने घर के आंगन में यही पेड़ लगाना चाहिए।

PunjabKesari, Shami Plant Image, Zodiac Sign Image

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लोगों को बरगद का पेड़ लगाना चाहिए। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ अस्थमा, सिर दर्द, बुखार और कैंसर आदि मेें भी औषधि की तरह काम करता है। इसके अलावा यह हानिकारक और विषैली गैसों घर से निकालने में भी मदद करता हैं।

PunjabKesari, Bargad Tree Image, Zodiac Sign Image

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News