अपनी अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली माधुरी दीक्षित आज 50 साल की हो चुकी हैं। अपने दमदार एक्टिंग, स्टाइल और खूबसूरती के साथ माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की डांसिंग डिवा भी हैं। कई हिट फिल्में दे चुकी माधुरी दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए कई ऑवार्डस से भी नवाजा जा चुका है। 'पद्मश्री' से सम्मनित माधुरी सिर्फ डांस में ही नहीं बल्कि खाने और घूमने की भी शौकिन है।
माधुरी दीक्षित जी को जब भी मौका मिलता है वह अपने परिवार के साथ दुनिया की सैर पर निकल जाती है। दो बच्चों की मां होने के नाते माधुरी हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं। बिजी शेड्यूल से परिवार के लिए समय निकालना हो या अपने बच्चों और परिवार के साथ घूमना माधुरी किसी भी चीज में पीछे नहीं हैं। वह अपने परिवार और बच्चों के साथ ज्यादातर समुद्र के किनारे की सैर या पैराग्लाइडिंग करना पसंद करती हैं।
घूमने के साथ-साथ माधुरी को खाने का भी बहुत शौक है। वैसे तो अपने फिगर और हेल्थ को लेकर माधुरी हमेशा ही कॉन्शस रहती हैं लेकिन जब भी मौका मिलता है तो वह अपना पसंदीदा पोहा खा लेती हैं। इसके साथ ही माधुरी को आम का पन्ना भी बहुत पसंद है। खाना खाने के साथ-साथ माधुरी कुकिंग करने की भी शौकिन है और मौका मिलने पर वह अपने इस शौक को पूरा भी कर लेती है।
इन सभी चीजों के अलावा माधुरी को पेट्स का भी शौक है। सोशल मीडिया पर माधुरी अक्सर अपने पेट्स के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें पेट्स के लिए उनका अनकडिशनल लव दिखाई देता है। वह बाकी जिम्मेदारियों की तरह पेट्स के प्रति भी अपनी रिस्पॉन्सिबिलिटी को बखूबी निभाती हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP