देश-विदेश में ऐसे बहुत से आइलैंड हैं, जहां पुरूषों का जाना मना है। मगर आज हम आपको एक ऐसे खूबसूरत आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां महिलाओं की 'नो एंट्री' है। जापान में स्थित इस आइलैंड की सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इसे 'वर्ल्ड हैरिटेज साइट' की लिस्ट में भी शामिल किया गया है। आइए जानते हैं इस आइलैंड के बारे में और भी कुछ बातें।
वर्ल्ड हैरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल जापान के ओकिनोशिमा आइलैंड पर महिलाओं को आने की सख्त मनाही है। जापान, साउथ वेस्ट में स्थित इस फेमस तीर्थ आइलैंड पर महिलाओं को धार्मिक कारणों से आने की अनुमति नहीं। कुछ धार्मिक वजहों से यहां सिर्फ पुरूष ही आ सकते हैं।
पुरूष भी इस आइलैंड पर जा जरूर सकते है लेकिन उन्हें भी वहां से कोई यादगार चीज लाने की अनुमति नहीं है। आप इस आइलैंड की घास तक यहां सेबाहर नहीं लेकर जा सकते। यहां से कोई भी चीज बाहर ले जाने वालों को सख्त सजा दी जाती है। यूनेस्को की विश्व विरासत बन चुका यह आइलैंड अपनी खूबसूरती के कारण पुरूषों के बीच मशहूर होता जा रहा है।
ओकिनोशिमा का मतलब है 'केवल पुरुष'। पुरुषों को इस आइलैंड पर आने से पहले निर्वस्त्र होना पड़ता है। निर्वस्त्र होने के बाद ही पुरूष यहां मौजूद ओकित्सु मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। पुजारी यहां स्थाई तौर पर रहते हैं और वही इस आइलैंड की देवी की आराधना करते हैं। सिर्फ मुनाकाता ताइशा के पुजारियों को ही इस मंदिर में पूजा करने की अनुमति मिली हुई है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP