23 APRTUESDAY2024 12:21:44 PM
Life Style

अपनी इसी खूबी से नीता ने किया था ससुर धीरूभाई को इंप्रेस, अपने हुनर से बॉलीवुड को भी छोड़ा पीछे

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 05 Oct, 2019 10:13 AM
अपनी इसी खूबी से नीता ने किया था ससुर धीरूभाई को इंप्रेस, अपने हुनर से बॉलीवुड को भी छोड़ा पीछे

सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर लाइमलाइट में रहती है। हाल में ही उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसे सोशल मीडिया पर ऑफिशियल अंबानी फैमिली इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है।वीडियो में नीता 'अलबेला सजन आयो रे' गाने पर डांस करती दिखाई दे रही है। आइए डालते हैं इस वीडियो पर एक नजर...

वायरल हुआ नीता का डांस वीडियो

वीडियो में उन्होंने पर्पल और गोल्डन कलर की साड़ी वियर की है, जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की। नीता अंबानी के इस वीडियो को लोग काफी पंसद कर रहे हैं।

ट्रेडीशनल लुक में डांस करती आई नजर

ड्रेसिंग स्टाइल के साथ-साथ नीता अंबानी अपने डांस को लेकर भी अक्सर लाइमलाइट में आ ही जाती है। उन्होंने बेटी की सगाई पर भी धमाकेदार डांस किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। नीता अंबानी के इन डांस वीडियो को देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।

बता दें कि इसी खूबी के चलते नीता अंबानी परिवार की बहू है। चलिए आपको बताते हैं कैसे?

डांस के बदौलत ही बनी अंबानी परिवार की बहू

दरअसल, नीता एक मिडल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती थीं और अपना खर्चा चलाने के लिए 800 रुपए महीने की सैलरी पर एक स्कूल में पढ़ाती थीं। उनके पिता बिड़ला ग्रुप में काम करते थे। उन्हीं दिनों में बिड़ला परिवार के निजी आवास बिरला मातोश्री में एक प्रोग्राम रखा गया, जिसमें 20 वर्ष की नीता ने भी भरतनाट्यम किया था। नीता का डांस देखकर मुकेश के पिता धीरूभाई अंबानी काफी इम्प्रेस हुए। उन्हें महसूस किया कि नीता खूबसूरत होने के साथ संस्कारी भी है। उसी समय उन्होंने नीता को अपनी बहू के रूप में पसंद कर लिया।

डांस से इंप्रेस हुए थे ससुर धीरूभाई अंबानी

यही नहीं, नीता ने तो धीरूभाई अंबानी का फोन भी काट दिया था। नीता की डांस performance को देखकर धीरूभाई अंबानी ने उन्हें फोन किया लेकिन नीता ने किसी का मजाक समझकर अंबानी का फोन काट दिया। अंबानी ने उन्हें दोबारा फोन किया तो नीता ने उन्हें कहा कि अगर आप धीरूभाई हैं तो मैं एलिजाबेथ टेलर हूं और फोन रख दिया।  तीसरी बार नीता के पिता ने फोन उठाया। नीता के पिता ने धीरूभाई अंबानी की आवाज पहचानकर नीता को उनसे बात करने के लिए कहा। धीरूभाई ने नीता को अपने ऑफिस बुलाया। जहां उन्होंने नीता की पढ़ाई, hobbies के बारे में पूछा। उन्होंने नीता को घर आने के लिए इन्वॉइट किया।

जब नीता उनसे मिलने उनके घर पहुंची तो खुद मुकेश अंबानी ने घर का दरवाजा खोला। यही दोनों की पहली मुलाकात थी। दोनों ने एक दूसरे के साथ समय बिताने की ख्वाहिश जाहिर की। धीरे-धीरे दोनों नजदीक आए और नीता अंबानी परिवार की बहू बनी। नीता ने शादी से पहले एक शर्त रखी थी कि वह शादी के बाद भी काम करेगी, जिसे मुकेश अंबानी ने मान लिया।

आज नीता अंबानी अपने महंगे शौक लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती है। आपको हमारा यह पैकेज कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News