18 APRTHURSDAY2024 2:46:54 PM
Life Style

ब्वॉयफ्रैंड निक के परिवार ने प्रियंका को दी हरी झंडी, जानिए क्या कह गए निक के भाई!

  • Updated: 15 Jun, 2018 03:35 PM
ब्वॉयफ्रैंड निक के परिवार ने प्रियंका को दी हरी झंडी, जानिए क्या कह गए निक के भाई!

कुछ दिनों पहले मधु चोपड़ा ने निक और बेटी प्रियंका के अफेयर को अफवाह बताया था, लेकिन इन दोनों को लगातार एक-साथ देखने के बाद कयास कुछ ओर ही लगा जाए रहे है। जहां प्रियंका की मां मधु को उनका विदेशी लड़के से रिश्ता पसंद नहीं है, वहीं दूसरी तरफ निक के परिवार वालो की तरफ से उनके रिश्ते को हरी झंडी मिलती दिख रही हैं।  

PunjabKesari
सुत्रो के मुताबिक, हाल ही में निक के भाई केविन ने प्रियंका के साथ उनकी केमिस्ट्री के बारे में बताते हुए कहा, ‘इस बारे में आपको निक से पूछना होगा। हम प्रियंका से पहले भी मिले है। वो सुपर-ऑसम महिला है लेकिन यह निक का मामला है और वो ही कहे जो उन्हें कहना हैं। 

PunjabKesari
केविन ने बताया कि इन दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में परिवार से भी अभी तक खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन परिवार को कोई दिक्कत नहीं है। अब केविन की बातों से तो यही जाहिर हो रहा है कि उन्हें निक और प्रियंका का रिश्ता उनके परिवार को स्वीकार हैं। 

 


बता दें कि हाल ही में प्रियंका निक के कजिन की शादी में भी पहुंची थी और यहां उनकी मौजूदगी की भी खूब चर्चाएं हुई थी। इसके अलावा इन्हें कई बार डिनर, लंच डेट पर भी एक-साथ स्पॉट किया जा चुका हैं। 

Related News