18 APRTHURSDAY2024 2:28:43 PM
Life Style

साड़ी में दिखी प्रियंका, जोधपुर से हुए रवाना (See Pics)

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 03 Dec, 2018 03:36 PM
साड़ी में दिखी प्रियंका, जोधपुर से हुए रवाना (See Pics)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने रविवार रात को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कीं। जानकारी के लिए बता दें कि निकयंका की शादी की सभी रस्में सोमवार तड़के सुबह तक चलीं। हाल ही में इस न्यू नवेली वेड्स को जोधपुर एयरपोर्ट स्पॉट किया गया। दोनों एकसाथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

PunjabKesari

ग्रीन कलर की साड़ी में प्रियंका

एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा को ग्रीन कलर की टिशू फेब्रिक इम्ब्रॉयडर्ड साड़ी के साथ कट स्लीव्स ब्लाउज पहने दिखीं। गले में मंगलसूत्र व मांग में सिंदूर भऱे प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थी।

PunjabKesari

वहीं उन्होंने हाथों में रेड एंड व्हाइट राजस्थानी स्टाइल चूड़ा पहना। अगर बात निक जोनस के लुक की करें तो वो ब्राउन कलर के साथ पेंटसूट के साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने नजर आए। 

PunjabKesari

दिल्ली में होगी प्रियंका-निक की पहली रिसेप्शन

आपको बता दें कि धीरे-धीरे सभी रिश्तेदार निकयंका की शादी अटेंड कर दिल्ली के लिए रवाना हो रहे है। दरअसल, निकयंका 4 दिसंबर को दिल्ली में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखेंगे जिसमें प्रियंका-निक के करीबी रिश्तेदार व दोस्त शामिल होंगे। 

PunjabKesari

दिल्ली के लिए रवाना हुई परिणीतिा चोपड़ा

कुछ समय पहले परिणीति चोपड़ा को भी बहन प्रियंका की रिसेप्शन के लिए दिल्ली रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां वह रेड कलर के पोंचू के साथ व्हाइट ट्राउजर में दिखीं। 

PunjabKesari
 

Related News