शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ का त्योहार काफी खास होता है स्पेशली न्यूली मैरिड(newly married) के लिए। आम महिलाओं की तरह बॉलीवुड हीरोइनों भी इस फेस्टिवल को धूमधाम से मनाती है। बॉलीवुड में भी एेसी कई एक्ट्रेसेज है जिनका शादी के बाद पहला करवा चौथ है। साल 2018-19 में कई दीवाज शादी के बंधन में बंधी। चलिए इस पैकेज में हम आपको इन्हीं स्टार्स के बारे में बताते हैं।
दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर 2018 को रणवीर सिंह के साथ शादी की थी। शादी में परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल थे। बाद में दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन दी थी।
ईशा अंबानी
अंबानी खानदान की बेटी ईशा अंबानी ने पिछले साल दिसंबर में आनंद पीरामल से शादी की थी। शादी के बाद ईशा का यह पहला करवाचौथ है। शादी से पहले ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने इटली के लेक कोमो में 22 सितंबर 2018 को सगाई की थी।
श्लोका मेहता
ईशा अंबानी की शादी के बाद मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश अंबानी की शादी की। आकाश की शादी श्लोका मेहता से हुई। दोनों की शादी काफी रॉयल तरीके से की गई थी। एंटीलिया के अलावा जियो गॉर्डन को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था।
प्रियंका चोपड़ा जोनस
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले साल ही विदेशी बहू बनी है। 1 दिसंबर 2018 को प्रियंका की शादी निक जोनस से हुई। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ ही साथ कैथोलिक रीति रिवाज से भी शादी की।
नुसरत जहां
सांसद और बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां ने इसी साल जून में निखिल जैन से शादी की। दोनों की शादी ने खूब लाइमलाइट लूटी।
मोहिना कुमारी
यह रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस मोहिना कुमारी हाल में ही शादी के बंधन में बधी। उन्होंने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के संग फेरे लिए।
गिन्नी चतरथ
कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ का भी पहला करवाचौथ है। वही वह जल्द ही मां बनने वाली है। कहा जा रहा है कि गिन्नी दिसंबर में बच्चे को जन्म देगी।
पूजा बत्रा
इसी साल जुलाई में पूजा बत्रा ने नवाब शाह से शादी की। पूजा- नवाब ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को सरप्राइज दिया।
नीति मोहन
प्लेबैक सिंगर नीति मोहन ने इसी साल फरवरी में निहार पांड्या से शादी की थी। नीति- निहार के वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP