शनिदेव का नाम दिमाग में आते ही अक्सर लोगों के मन में कुछ बुरा होने का ख्याल आ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिदेव को यम, काल, दु:ख, दारिद्रय तथा मंद भी कहा जाता है। अक्सर लोग अपनी परेशानी, दुर्घटना, आर्थिक नुकसान या अपमान कारण शनिदेव को मान लेते हैं, जबकि यह सही नहीं है क्योंकि शनिदेव तभी नाराज होते हैं, जब आपने कोई गलत कार्य किया हो।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें शनिवार के दिन घर में नहीं लाना चाहिए क्योंकि इससे भगवान नाराज हो सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें शनिवार को घर में लाने से बचना चाहिए।
लोहा
अगर आप शनि दोष से बचना चाहते हैं तो शनिवार के दिन घर में गलती से भी लोहे का कोई सामान ना लाएं। इसकी बजाए आप लोहे की कोई चीज दान करें।
काला तिल
शनिदेव को काले तिल चढ़ाना शुभ माना जाता है लेकिन इसे शनिवार को घर में खरीदकर नहीं लाना चाहिए। इससे घर में परेशानी बढ़ जाती है। इसकी बजाए आप एक दिन पहले तिल खरीदकर शनिदेव को चढ़ाएं।
तेल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन तेल खरीदकर घर में लाना भी अशुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शनिदेव को तेल अर्पण करना चाहिए लेकिन इसे घर में नहीं लाना चाहिए नहीं तो इससे कुछ अशुभ हो सकता है।
पेंट
दीवरों का पेंट या नेल पॉलिश जैसी चीजें भी इस दिन खरीदकर घर में नहीं चाहिए, खासकर नीले व काले रंग का। इससे घर में कोई परेशानी या अशुभ हो सकता है।
पेट्रो उत्पाद
इस दिन मिट्टी का तेल, पेट्रोल, डीजल गैस आदि की खरीदारी भी नहीं करना चाहिए। इससे ना सिर्फ शनि दोष उत्पन्न होता है बल्कि यह आर्थिक समस्याओं का कारण भी बन सकता है।
झाड़ू
अक्सर महिलाएं किसी भी दिन झाड़ू खरीद लेती हैं लेकिन शनिवार के दिन ऐसा भूलकर भी ना करें। इससे ना सिर्फ आर्थिक नुकसान होगा बल्कि यह बीमारी का कारण भी बन सकता है।
काला नमक
ऐसा माना जाता कि शनिवार को काला नमक खरीदने से परिवार के सदस्यों का अपमान हो सकता है। साथ ही इससे अशुभ फल भी मिलते हैं इसलिए भूलकर भी इस दिन काला नमक ना खरीदें।
काले वस्त्र
इस दिन काला कपड़ा खरीदने से भी बचे नहीं तो इसका आपके घर पर दुष्प्रभाव हो सकता है। इसकी बजाए आप शनिदेव को काला कपड़ा या कंबल दान करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
सुई और कैंची
शनिवार के दिन सुई और कैंची जैसी चीजों को खरीदना भी अशुभ माना जाता है। इससे शनि दोष पैदा होता है और रिश्तों में दूरियां बढ़ती है।
इन चीजों को करें घर से बाहर
अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-शांति बनी रहे तो शनिवार के दिन घर का सारा कचरा, रद्दी, कबाड़ या पुराना सामान बाहर निकाल दें। इससे शनिदेव खुश होते हैं।