20 APRSATURDAY2024 4:07:16 AM
Life Style

नीलिमा ने बताया आखिर क्यों शाहिद-मीरा ने रखा बेटे का नाम 'जैन'?

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 09 Sep, 2018 05:45 PM
नीलिमा ने बताया आखिर क्यों शाहिद-मीरा ने रखा बेटे का नाम 'जैन'?

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के घर बीते बुधवार को बेटे का जन्म हुआ है। बेटे के जन्म के कुछ घंटे बाद ही एक्टर ने नन्हें से मेहमान का नाम दुनिया को बता दिया। आपको बता दें, शाहिद और मीरा ने अपने बेटे का नाम जैन (Zain) रखा है। मगर क्या आप जानते हैं कि शाह‍िद के बेटे का नाम जैन होगा ये बात मीशा के जन्म से पहले तय हो गई थी, एेसा हम नहीं बल्कि शाहिद कपूर की मां नीलिमा का कहना है।

PunjabKesari

नीलिमा ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में कहा, 'जब शाहिद का पहला बच्चा पैदा होना था तभी ये तय था कि लड़की हुई तो मीशा और लड़का हुआ तो जैन नाम रखना है। मुझे लगा था कि इस बार शाहिद के घर बेटा होगा। इतना ही मुझे सपना भी आया कि शाहिद के घर बेटा हुआ है। मैंने इस सपने के बारे में दोनों को बताया भी था।' 

PunjabKesari

मीरा की तारीफ करते हुए नीलिमा ने कहा,'मां बनने के प्रोसस में मेरी बहु अद्भुत, बहादुर और स्ट्रॉन्ग रही। अब शाहिद का परिवार पूरा हो चुका है। मीशा को भाई और ईशान को भतीजा मिल गया। हम सब इससे बहुत खुश हैं।' 

 

आपको बता दें, शाहिद की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' जल्द ही रीलिज होने वाली है। इस फिल्म में श्रद्धा उनकी को-स्टार है।  

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News