ये तो आप जानते ही होंगे कि व्यक्ति के नाम, राशि और जन्म तारीख का असर उसके स्वभाव, पर्सनैलिटी के साथ-साथ लाइफ पर भी पड़ता है। तो आज हम आपको G (ग,घ) अक्षर के नाम से शुरू होने वाली लड़कियों का स्वभाव बताएंगे, जो काफी पॉजिटिव सोच रखती हैं। तो चलिए जानते हैं जानते हैं 'G' नाम की लड़कियों पर्सनैलिटी और स्वभाव से जुड़ी कुछ खास बातें।
गलतियों से लेती हैं सीख
'जी' (G) नाम के अक्षर वाली लड़कियां अपनी जिंदगी में कई बार धोखा खाती हैं। हालांकि ये अपनी गलतियों को दोबारा नहीं दोहराती बल्कि से उनसे सबक लेती हैं और आगे बढ़ती हैं।
दिल की साफ
इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां दिल की साफ होती हैं और छल कपट से दूर ही रहती हैं। मगर इसके कारण इन्हें कई बार मुसीबत का सामना भी करना पड़ता है। इनके दिल में जो भी होता है यह उसे साफ-साफ कह देती हैं।
प्यार में होती हैं शर्मीली
G नाम वाली लड़कियां प्यार के मामले में शर्मीले होती हैं लेकिन यह जिसे भी प्यार करती हैं उसे दिल से चाहती हैं। हालांकि प्यार की पहल करने से पहले यह काफी बार सोचती हैं।
पार्टनर पर चलाती हैं रोब
भले ही इस राशि की लड़कियां दिल से प्यार करती हो लेकिन ये अपने पार्टनर पर खूब रोब मारती हैं। ये पार्टनर को अपने से नीचे रखना पसंद करती हैं, जिसके कारण इनके वैवाहिक जीवन में काफी परेशानियां आती हैं।
नया काम सीखने की लगन
इन्हें जहां से जो ज्ञान मिलता है, उसे हासिल करने की कोशिश करती हैं। किसी भी तरह की नॉलेज को सीखने से ये पीछे नहीं हटती और ना ही यह कोई भी नया काम करने से घबराती हैं।
होती हैं रचनात्मक
इस नाम की लड़कियां काफी क्रिएटिव होती हैं। यह किसी भी काम को अलग अंदाज़ में करना पसंद करती हैं। हालांकि अपने मुकाम तक पहुंचने और करियर को सेट करने के लिए इन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है।
गुस्सैल स्वभाव
इनकी खास बात यह है कि इन्हें गुस्सा काफी कम आता है लेकिन आ जाए तो सामने वाले की खैर नहीं। इनमें गुस्सा अंदर ही अंदर पालने की काफी क्षमता होती है।
मन की सुनने वाली
यह किसी की बातों में नहीं आती और हमेशा अपने मन की सुनती हैं। इन्हें भीड़ के साथ चलना पसंद नहीं होता। इतना ही नहीं, इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां किसी भी परिस्थिति को बहुत अच्छे से हैंडल कर लेती हैं।