व्यक्ति के स्वभाव और खासियत का पता आप जन्म माह से लगा सकते हैं। आज हम आपको नवंबर में जन्मे लोगों के स्वभाव और पर्सनैलिटी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस माह में जन्म लेने वाले लोग न सिर्फ अपनी बुलंदी पर पहुंचते हैं बल्कि वह बेहद भाग्यशाली, धनवान और मस्तमौला किस्म के भी माने जाते हैं। प्यार के मामले में भी इस माह में जन्म लेने वाले लोग काफी किस्मत वाले होते हैं। इनका प्यार तो गुस्से पर भी भारी पड़ जाता है। चलिए जानते हैं नवंबर में जन्म लेने वाले लोगों में और क्या-क्या खूबियां होती है।
1. दोस्तों और पार्टनर से वफादार
दोस्त हो, परिवार या फिर जीवनसाथी, इस माह में जन्में लोग सबके प्रति वफादार रहते हैं। यह कभी भी अपनों के साथ धोखा नहीं करते हैं। आप उन पर आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं।
2. दूसरों से होते हैं अलग
नवंबर में पैदा हुए लोग दूसरों से बहुत अलग होते हैं। यह न सिर्फ दुनिया से हटकर सोचते हैं बल्कि इनके काम करने का तरीका भी बिल्कुल अलग होता है, जो सभी को प्रभावित करता है।
3. आकर्षण का केंद्र
लोग इनके व्यक्तित्व की तरफ बहुत आकर्षित होते हैं और उनकी मौजूदगी को पसंद करते हैं। इनकी इसी खूबी के कारण कई बार दूसरे लोगों को इनसे ईर्ष्या भी होने लगती है।
4. मेहनती और बुद्धिमान
नवंबर में पैदा हुए लोग बहुत ही मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। यह अपने हर काम में 200 प्रतिशत देते हैं और जो भी ठान ले उसे पूरा करके ही रहते हैं।
5. शांत स्वभाव
नवंबर में पैदा होने वाले भले ही दुनिया के लिए बड़े शांत और स्नेही होते हैं लेकिन इनके अंदर बहुत गुस्सा भरा होता है। मगर ये अपनी भावनाओं पर तब तक नियंत्रण रखते हैं जब तक कि उन्हें कोई उकसाए नहीं।
6. मस्तमौला स्वभाव
नवंबर में पैदा हुए लोग दूसरों की परवाह नहीं करते हैं और अपने ही तरीके से जीना पसंद करते हैं। मस्तमौला स्वभाव होने के कारण इन्हें नई-नई जगहें घूमने का बहुत शौक होती है।
7. स्वभाव से होते हैं रोमांटिक
इस माह में जन्म लेने वाले लोग रोमांटिक स्वभाव के होते हैं और पार्टनर से कुछ नहीं छिपाते। ये अपने पार्टनर को कोई बात बोलते समय भी नहीं शर्माते।
8. बेबाक रखते हैं अपनी राय
इन लोगों की अपनी राय होती है और वह इसे बेबाक दूसरों के सामने रखते हैं। इस माह में जन्में लोग वही मानते हैं जो उन्हें सही लगता है। कई बार इस मामले में वह जिद्दी भी हो जाते हैं।
9. दिल में है प्यार भरा
अपने पार्टनर और परिवार के लिए इनके दिल में बहुत प्यार भरा होता है। नवंबर महीने में जन्म लेने वाले लोग अत्यंत दयालू और परोपकारी भी होते हैं।
10. प्यार में जल्दी पड़ना
ये लोग थोड़े भावुक होते हैं इसलिए प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं। हालांकि ये लोग प्यार का इजहार करने में थोड़ा-समय लगाते हैं। मगर एक बार किसी का हाथ थामने के बाद यह पार्टनर को अकेला नहीं छोड़ते।