आपका नाम सिर्फ आपको पहचान ही नहीं देता बल्कि ये व्यक्तित्व व स्वभाव से जुड़े कई राज भी खोलता है। ऐसे में आज हम आपको P अक्षर के नाम वाली लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो थोड़ी जिद्दी किस्म की होती है लेकिन फिर भी इन्हें हर क्षेत्र में मान-सम्मान मिलता है। तो चलिए आपको बताते हैं P नाम की लड़कियों की पर्सनैलिटी व स्वभाव से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें के बारे में।
ऐसे होते है 'P' नाम वाली लड़कियां
रेप्युटेशन रखती है मायने
P अक्षर के नाम वाली अक्सर इस बारे में सतर्क रहती हैं कि दूसरे लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। छवि और रेप्युटेशन इनके लिए काफी मायने रखती हैं, जिसे बनाए रखने के लिए यह कोई कसर नहीं छोड़ती।
दिल की साफ
दिमाग से तेज यह लड़कियां दिल की साफ होती हैं। इनकी हाजिरजवाबी गजब की होती है। हालांकि यह इस बात से भी डरती है कि इनकी वजह से किसी को कोई दुख ना हो।
प्यार के मामले में अनलक्की
प्यार को अहमियत देने वाली इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां इस मामले में काफी अनलक्की होती हैं। इन्हें कभी सच्चा प्यार नहीं मिलता लेकिन फिर भी यह आखिरी समय तक प्यार की तलाश में रहती है।
पार्टनर का देती हैं साथ
यह ना सिर्फ अपने प्यार से निस्वार्थ प्यार करती हैं बल्कि हर मुश्किल घड़ी में उनका साथ भी देती हैं। चाहे पार्टनर से झगड़ा हो या सिचुएशन खराब हो, ये अपन पार्टनर का साथ कभी नहीं छोड़ती।
मन में छिपाकर रखती हैं राज
P अक्षर नाम वाली अधिकतर लड़कियों के आस-पास एक रहस्य का मौहाल बना रहता है क्योंकि ये अपने सारे राज मन में ही छिपाकर रखती हैं। ये जल्दी किसी के सामने पूरी तरह से नहीं खुलती और इन्हें अपनी निजी जिंदगी की बातें दूसरों के साथ शेयर करना भी पसंद नहीं होता।
स्वभाव से जिद्दी
स्वभाव से बेहद जिद्दी किस्म के इस अक्षर की लड़कियां तानाशाही भी कहलाती हैं। बावजूद इसके इन्हें खूब नाम, पैसा व शोहरत मिलती हैं। हालांकि इसके लिए यह मेहनत करने से भी पीछे नहीं हटती।
फ्लर्टी नेचर
यह अपनी पर्सनैलिटी से काफी प्यार करती हैं। इस अक्षर की लड़कियां काफी सोशल होती हैं और इन्हें फ्लर्ट करना भी काफी पसंद होता है।
लगती हैं सेल्फिश लेकिन...
कुछ मौकों पर ये आपको सेल्फिश लग सकती हैं लेकिन वास्तव में ऐसी होती नहीं। दरअसल, ये जिंदगी को अपनी प्राथमिकताओं पर जीना चाहती हैं, जिसके कारण लोग इन्हें कई बार सेल्फिश समझ लेते हैं। ये अक्सर दिल की बात बिना डरे बोल देती हैं, जो इनके लिए मुश्किल खड़ी कर देता है।
खुश-मिजाज लेकिन अशांत
खुश मिजाज होने के साथ-साथ यह अंदर से काफी अंशात होती हैं। इनके मन में हमेशा ही उथल-पुथल रहती है लेकिन फिर भी ये बाहर से खुद को शांत दिखाने की कोशिश करती हैं। हालांकि इनकी कंपनी हर कोई पसंद करता है क्योंकि ये अपने आस-पास के माहौल को खुशनुमा बना देती हैं।
स्मार्ट लाइफ पार्टनर की इच्छा
ऐसी लड़कियों को एक गुड लुकिंग व स्मार्ट लाइफ पार्टनर चाहिए। हालांकि इन्हें इंटेलिजेंस सबसे ज्यादा आकर्षित करती है और यह जिसे भी अपना मानती है उसके साथ अपना रिश्ता पूरे दिल से निभाती हैं। मगर कभी-कभार इन्हें अपनी लव लाइफ में परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
परिवार को भी देती हैं अहमियत
अपने परिवार को अहमियत देने वाली 'P' के नाम वाली लड़कियां अपनी हर जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाती हैं। इनकी नजर से जो एक बार उतर जाए वो फिर लाख कोशिश करने के बाद भी इनके करीब नहीं आ पाता।
दिल खोलकर खर्च करते हैं पैसा
P अक्षर से नाम वाली लड़कियां दिल खोलकर खर्च करने में यकीन रखती हैं। इन्हें कंजूसी बिल्कुल नहीं आती। साथ ही यह दूसरों की तरीफ भी दिल खोलकर करती हैं।