25 APRTHURSDAY2024 7:25:23 PM
Life Style

मीन राशि की लड़कियों में होती हैं ये 10 खूबियां!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 02 Aug, 2019 06:39 PM
मीन राशि की लड़कियों में होती हैं ये 10 खूबियां!

मछली की तरह ही चंचल पर मासूम ,आकर्षक नयन और जल से लगाव, कुछ ऐसा ही स्वभाव व पर्सनैलिटी की मालकिन होती हैं मीन राशि की लड़कियां। उनकी आंखों में गहराई होती है जो अक्सर लोगों को दीवाना बना देती है। उनकी ईमानदारी और हर काम को परफेक्ट करने की ज़िद्द उन्हें अक्सर सफलता दिलाती है। पार्टनर से निस्वार्थ प्रेम करने वाली मीन राशि की लड़कियां ना तो प्यार करने से कतराती है और ना ही जमाने से डरने वालो में से होती हैं। चलिए जानते है मीन राशि की लड़कियां का नेचर और लव लाइफ से जुड़े कुछ सीक्रेट्स। 

 

परिवार और दोस्त में सीमटी हैं जिंदगी 

इस राशि की लड़कियां अपने परिवार के साथ-साथ दोस्तों से भी बहुत प्यार रती हैं, इन्हें उनसे दूरी कतई बर्दाश्त नहीं होती। अगर उन्हें कोई अपने परिवार और दोस्तों से लड़ने के लिए उस्काए तो वो उनको छोड़ती नहीं है बल्कि दुश्मनी तक मौल ले लेती हैं। 

जीतना होती हैं इनकी जिद्द

यह अपना हर काम परफेक्ट करने के इरादे से करती हैं, इसलिए ये वहीं काम चुनती हैं जिसे ये पूरे दिल व लगन से कर सकें। अगर ये किसी काम में पड़ जाती हैं तो उसमें अपनी जीत हासिल करके ही दम लेती हैं, फिर उस काम के लिए इन्हें किसी भी हद तक जाना क्यों न पड़ जाएं। 

पार्टनर से बेशुमार प्यार करने वाली 

अगर आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड मीन राशि की हैं तो आप काफी लक्की हो सकते हैं क्योंकि मीन राशि की लड़कियां अपने पार्टनर से बेशुमार प्यार करने वाली होती हैं, मगर इसके बदले में वो भी पार्टनर की पूरी अटेंशन चाहती हैं। पार्टनर से अपनी हर छोटी-बड़ी बात शेयर करना और पार्टनर से भी यहीं उम्मीद रखना इन्हें काफी पसंद होता हैं। 

पार्टनर से शेयर करती हैं खुशियां

इनका मानना है कि ख़ुशी बांटने से ही मिलती है और जब तक ख़ुशी बांटी न जाए तो उसका कोई मज़ा नहीं है। इसलिए ये अपनी हर छोटी-बड़ी खुशी पार्टनर के साथ शेयर करती हैं। इतना ही नहीं, उन्हें अपनी खुशी का हिस्सा भी बनाना जरूर समझती हैं। 

कुछ बातें रखती हैं सीक्रेट

हालांकि, इनकी लाइफ में काफी दोस्त होते हैं लेकिन ये अपनी हर बात को सीक्रेट रखना पसंद करती हैं क्योंकि इन्हें जल्द किसी पर भरोसा नहीं होता हैं, खासकर पार्टनर व प्यार के मामले में..! खास बात हैं कि इन्हें बातों की सीक्रेट रखना भी बखूबी आता हैं, इनका यहीं स्वभाव लड़कों को आकर्षित भी करता हैं। 

होती हैं अच्छी श्रोता 

मीन राशि की लड़कियां जितनी अच्छी तरह से बातें करने में माहिर होती हैं, उतनी ही उत्सुक रहती हैं दूसरों की बातें सुनने के लिए। वो जिनसे प्यार करती है ,उन्हें अपना पूरा टाइम देती है और उनकी हर बात को समझती भी है।  

रखती हैं क्रिएटिव सोच 

इनका हर काम परफेक्ट तो होता ही है साथ में हर काम में अपनी क्रिएटिविटी ले आती हैं। इसे लिए इन्हें क्रिएटिव सोच वाली भी कहा जाता है। इतना ही नहीं, ये अपना प्रोफेशन भी इसी फील्ड यानी क्रिएटिविटी से जुड़ा हुआ ही चुनती है। 

गुस्सा रखती हैं नाक पर...

इन्हे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है और यह किसी भी बात पर नाराज़ भी जल्द हो सकती है। यह हर बात में आर्गुमेंट करना शुरू कर देती है जो उनकी तरफ से सीरियस नहीं होता पर दूसरा अक्सर उनके इस रवैए से नाराज हो जाता है। 

शर्मीले मिजाज वाली 

ये स्त्रियां शर्मीली और रूमानी स्वभाव की होती हैं। इनका व्यक्तित्व ग्लैमरस के साथ-साथ दयालु भी होता है। ये दूसरों को दुखों में देख तुरंत उनकी मदद के लिए निकल पड़ती हैं। हालांकि, कई बार इनका दयालु स्वभाव इनको दूसरे के सामने मसीहा भी बना देता है। 

अच्छी पर्सनैलिटी की मालकिन

ये कुदरती काफी खूबसूरत होती हैं, कमर में लचक,सुराहीदार गर्दन और बादाम की शेप की आंखे इनकी सबसे बड़ी खासियत होती हैं। लड़के अक्सर इनकी आंखों पर फिदा हो जाते हैं क्योंकि आंखों से अपने हाव-भाव व्यक्त करना इन्हें बखूबी आता हैं जो उनके चेहरे पर सूट भी कर जाता हैं। 

Related News