23 APRTUESDAY2024 6:35:44 PM
Life Style

Mother's Day Spl: बॉलीवुड की ये 7 मां-बेटी रही सुपरहिट लेकिन एक हो गई फ्लॉप

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 12 May, 2019 10:24 AM
Mother's Day Spl: बॉलीवुड की ये 7 मां-बेटी रही सुपरहिट लेकिन एक हो गई फ्लॉप

12 मई यानि की आज के दिन मदर्स डे मनाया जाता है। मां को सम्मान देने वाले इस दिन को कई देशों में अलग-अलग तारीख पर सेलिब्रेट किया जाता है। मदर्स डे के मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे जिनकी मां भी बॉलीवुड में हिट रही थी। तो आइए जानें इन दीवाज के बारे में....

 

काजोल 

हिट एक्ट्रेस तनुजा ने अपने जमाने में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। वहीं उनकी बेटी काजोल भी सुपरहिट साबित हुईं। काजोल ने कई सुपरहिट फिल्में दी लेकिन उनकी छोटी बहन तनीषा फ्लॉप हो गई। 

PunjabKesari

आलिया 

इस लिस्ट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान का नाम भी शामिल है। सोनी ने 19 फिल्मों में काम किया। उन्हें महेश भट्ट की फिल्म सड़क में भी देखा गया। उनकी बेटी आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेसेज में से एक है। साल 2012 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। 

PunjabKesari

करीना-करिश्मा

करीना कपूर और करिश्मा कपूर बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस हैं। उनकी मां बबीता ने अपने जमाने में कम गजब नहीं ढाया। उन्होंने 19 फिल्मों में काम किया। 

 

शर्मिला टैगोर 

कश्मीर की कली, मेरे हमसफर और अराधना जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान फिल्मों में फ्लॉप हो गई। 

PunjabKesari

रिया और रायमा सेन

रिया और रायमा सेन बॉलीवुड की खूूबसूरत हसिनाओं में से एक है लेकिन दोनों का फिल्मी करियर फ्लॉप रहा। उनकी मां  मुनमुन सेन साउथ, हिंदी और बंगाली सिनेमा में काम कर चुकी हैं। 

 

कोंकणा सेन

एक्ट्रेस कोंकणा सेन बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। वही उनकी मां अपर्णा सेन बंगाली सिनेमा की बड़ी हिट एक्ट्रेस रही हैं। 

 

ईशा देओल 

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी ईशा फिल्मों में कुछ खास नहीं चली। वही हेमा मालिनी अपने जमाने की सुपरहिट एक्ट्रेस थी। 

PunjabKesari

Related News