25 APRTHURSDAY2024 2:05:34 PM
Life Style

गुस्सा हमेशा नाक पर रखती हैं इन 5 अक्षर के नाम वाली लड़कियां

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 07 Jul, 2018 05:36 PM
गुस्सा हमेशा नाक पर रखती हैं इन 5 अक्षर के नाम वाली लड़कियां

दुनिया में हर लड़की का स्वभाव अलग-अलग होता है। कुछ लड़कियां मुश्किल सिचुएशन का भी हंस कर सामना करती है। वहीं, कुछ लड़कियों को बात-बात पर गुस्सा होने की आदत होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे नाम वाली लड़कियों के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जो गुस्सा नाक पर रखती है। तो चलिए जानते हैं आखिर किस नाम वाली लड़कियों को हर छोटी-छोटी बात पर बुरा मानने और गुस्सा करने की आदत होती है।
 

लड़कियों का गुस्सा
B नाम वाली लड़कियां
वैसे तो इस नाम की लड़कियां दिल की साफ होती है लेकिन यह गुस्सा नाक पर रखती हैं। गलत बात को बर्दाशत न करने वाली इस नाम की लड़कियां खुद के गुस्से पर काबू नहीं कर पाती और गुस्से में यह सामने वाले को कुछ भी बोल देती हैं।
 

P’ नाम वाली लड़कियां
बड़बोली होने के साथ-साथ इस नाम की लड़कियां गुस्सैल भी होती हैं। इनकी खास बात यह है कि इन नाम वाली लड़कियां अपना गुस्सा दूसरों की बजाए खुद पर उतारती हैं। कई बार अपने गुस्से के चलते यह खुद को नुकसान भी पहुंचा लेती हैं।
 

R नाम वाली लड़कियां
दिमाग तेज होने के साथ-साथ इनका गुस्सा भी काफी स्ट्रांग होता है। इनकी सबसे बड़ी कमजोरी इनका गुस्सा ही है लेकिन अपने गुस्से के साथ ही यह प्यार जताना भी अच्छी तरह से जानती हैं।
 

S नाम वाली लड़कियां
किसी को धोखा न देने वाली S नाम की लड़कियां स्वभाव से बहुत अच्छी होती है। मगर इनका गुस्सा भी नाक पर ही रहता है। इनका गुस्सा हमेशा सांतवे आसमान में ही रहता है। इसलिए इस नाम की लड़कियों से दूर रहने में ही भलाई है।
 

L नाम वाली लड़कियां
इस नाम की लड़कियों को जो काम पसंद नहीं वह यह किसी को नहीं करने देती। दिल की साफ होने के बावजूद भी इनका गुस्सा नाक पर रहता है। इनका गुस्सा इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है, जिसके चलते अक्सर यह दूसरों को नुकसान पहुंचा देती है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News