19 APRFRIDAY2024 1:34:58 AM
Life Style

खुशहाल जीवन के लिए हर किसी को श्री कृष्ण से सीखनी चाहिए ये पांच बातें

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 01 Sep, 2018 04:39 PM
खुशहाल जीवन के लिए हर किसी को श्री कृष्ण से सीखनी चाहिए ये पांच बातें

3 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार पूरे भारत में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाएगा। आपको बता दें, पंजाब में कृष्ण जन्माष्टमी 2 सितंबर को मनाई जाएगी। कृष्ण भक्तों के लिए यह दिन बहुत बड़ा होता है। कृष्ण जी की लीला और उनके जीवन के बारे में तो हर कोई जानता है। उनका पूरा जीवन लोगों के लिए एक संदेश हैं। उन्होंने पूरी ईमानदारी और सच्चाई से अपने हर रिश्ते को निभाया है। 

 

आइए जानते हैं कृष्ण जी के जीवन से जुड़ी पांच बातें तो हर मर्द को सीखनी  चाहिए। इन बातों को अपनाकर खुशहाल जीवन व्यतीत किया जा सकता है।  

 

1. सच्चा प्यार

PunjabKesari
सिर्फ राधा ही नहीं, वृंदावन में कृष्ण जी को चाहने वाली कई और गोपियां थी। कृष्ण जी उनका बहुत सम्मान करते थे लेकिन प्यार वह सिर्फ राधा से ही करते थे। आज के प्रमियों को भी उनकी तरह प्यार करना सीखना चाहिए।  

 

2. गुरू के प्रति आदर
गुरू के प्रति आदर सम्मान सीखना हो तो कृष्ण जी से सीखें। भगवान विष्णु का यह अवतार जिस भी संत से मिला उन्होंने उन्हें पूरा सम्मान दिया। किसी से निस्वार्स्थ प्रेम और आदर करना सीखना हो तो भगवान विष्णु से सीख सकते हैं। 

 

3. माता-पिता से प्रेम करना
कृष्ण को जन्म देने वाले माता-पिता कोई ओर थे और उनका पालन-पोषण करने वाले कोई ओर । मगर कृष्ण जी ने उन दोनों को एक समान प्यार दिया। देवकी-वासुदेव और नंद-यशोदा के प्रति अपने कर्तव्यों को भी पूरी ईमानदारी से निभाया। उन्होंने अपने इस भाव से लोगों को संदेश दिया कि इस संसार में सबसे ऊंचा माता-पिता का स्थान है। 

 

4. दोस्ती 

PunjabKesari
कृष्ण जी ने सुदामा के साथ अपनी दोस्ती को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया। इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बीच अमीरी-गरीबी को नहीं आने दिया। जिस से रिश्ता बनाया उसे पूरी निष्ठा से निभाया था। 

 

5. संघर्ष ही जीवन है
भगवान का रूप होते हुए भी कृष्ण जी को बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनको मारने के लिए मामा कंस कई यत्न किए। मगर नन्हें से कान्हा ने उन सब मुसीबतों का डटकर सामना किया। उनके जीवन से हर इंसान को सिर्फ यहीं संदेश मिलता है कि जिंदगी कठिनाइयों से भरा हुआ है। हिम्मत हारे बिना लड़ते जाएं। एक दिन आपको मंजील मिल ही जाएगी। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News