18 APRTHURSDAY2024 10:40:21 PM
Life Style

प्रियंका की शादी में नहीं आ पाएगी उनकी खास दोस्त

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 30 Nov, 2018 04:31 PM
प्रियंका की शादी में नहीं आ पाएगी उनकी खास दोस्त

बॉलीवुड की हिट जोड़ी दीपिका-रणवीर के शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। 30 नवंबर यानी आज संगीत है और 2 दिसंबर को दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी करेंगे लेकिन सूत्रों की मानें तो उनकी खास दोस्त शादी में शामिल नहीं होगी।

जी हां, यूएस वीकली की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, "प्रियंका की दोस्त मेगन मर्केल उनकी शादी अटेंड नहीं कर पाएंगी। मेगन, प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से वो शादी में आ नहीं पाएंगी।"

PunjabKesari, Priyanka Chopra Image, Nickyanka

बता दें कि ब्रिटेन के शाही कपल प्रिंस हैरी व मेगन मर्केल इसी साल मई में शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका चोपड़ा भी इस शाही शादी में शरीक हुई थीं। प्रियंका लेवेंडर ड्रेस  व स्टाइलिश हैट पहनकर शादी में शामिल हुई थीं बता दें कि प्रिंयका व मेगन के बीच 
गहरी दोस्ती है। 

PunjabKesari, Nari, Priyanka Chopra Image, Priyanka Chopra In Hat Image

आपको बता दें कि प्रियंका व निक की फैमिली जोधपुर पहुंच चुकीं हैं और वहां शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। उम्मेद भवन को शादी के चलते 5 दिनों के लिए आम लोगों के लिए बंद कर दिया है। 

Related News