23 APRTUESDAY2024 3:58:06 PM
Life Style

शाही बहू Meghan ने 'बेबी शॉवर' पर खर्च किए करोड़ों तो लोगों ने किया खूब ट्रोल

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 25 Feb, 2019 04:12 PM
शाही बहू Meghan ने 'बेबी शॉवर' पर खर्च किए करोड़ों तो लोगों ने किया खूब ट्रोल

ब्रिटेन के राजघराने की बहू बनने के बाद मेगन मार्कल काफी सुर्खियों में है। मेगन मार्कल जल्द ही मां बनने वाली है लेकिन फिर भी उऩका और विवादों का कनेक्शन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। आए दिन उनसे जुड़ा कोई न कोई विवाद सामने आ ही जाता हैं। वैसे तो मेगन अक्सर शाही रूल्स तोड़ने को लेकर चर्चा में रही है लेकिन अब उनके खर्चों को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे।

 

हाल ही में मेगन बेबी शॉवर सेलिब्रेशन के लिए न्यूयॉर्क पहुंची जिसे न्यूयॉर्क के फेमस होटल 'द मार्क' के एक पेंटहाउस सुइट में आयोजित किया गया था। बेबी शॉवर पार्टी में मेगन के करीबी दोस्त सेरेना विलियम्स और अमाल क्लूनी भी शामिल थे। बेबी शॉवर से पहले उऩ्होंने दोस्तों के साथ डिनर और शॉपिंग एंजॉय किया, जो काफी एक्सपेंसिव था। मगर अपने 'बेबी शॉवर' पर लाखों डॉलर खर्च करने को लेकर मेगन की काफी आलोचना हो रही है।

PunjabKesari

बेबी शॉवर पर खर्च किए करोड़ों रूपए

खबरों के मुताबिक, जिस सुइट में मेगन के बेबी शॉवर की पार्टी रखी गई, उसका एक रात का खर्च करीब 50 लाख रुपए (75 हजार डॉलर) है तो ऐसे में आप 2 रात के खर्च का अंदाजा खुद ही लगा सकते है। पार्टी के बाद मेघन अपने दोस्तों के साथ पोलो बार पहुंची जो मैनहैटटन में स्थित मशहूर डिजाइनर रॉल्फ लॉरेंस का रेस्टोरेंट है।  मेगन मार्कल के इस 5 दिन के ट्रिप पर कुल मिलाकर 5,00,000 डॉलर ( 35 करोड़ रुपए) का खर्च हुआ, जिसमें मेगन की सिक्योरिटी, डिनर, प्राइवेट जेट प्लेन और बेबी शॉवर का खर्च शामिल है। 

 

बस फिर क्या था लोगों ने उनकी अलोचना करनी शुरू कर दी। किसी ने कहा कि मेगन ये वैभव-विलासिता का जीवन आम लोगों के द्वारा दिए जाने वाले टैक्‍स से जी रही हैं तो किसी ने यहां तक कह डाला कि यदि ये पैसा मेगन मार्कल की जेब से खर्च होता, तब उन्‍हें पता चलता।  

 

मेगन ने तोड़ा शाही रूल

प्राइवेट जेट प्लेन, बेबी शॉवर प करोड़ों खर्च, एक्सपेंसिव डिनर,  इन सब बातों से जाहिर होता है कि वो सुपर रिच की तरह व्यवहार कर रहीं  है जो विंडसर, खासतौर पर क्वीन की नजरों में शाही रूल के खिलाफ है। खबरों की मानें तो इस बेबी शॉवर में मेगन की रॉयल फैमिली से कोई शामिल नहीं हुआ, यहां तक कि प्रिंस हैरी भी नहीं। मगर जल्द ही रॉयल फैमिली मेगन की एक और बेबी शॉवर पार्टी रखेंगी। 
 

Related News