प्रियंका चोपड़ा ने निक को अपना जीवन-साथी चुन लिया है। इंगेजमेंट पार्टी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ प्रियंका के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया में आई खबरों की मानें तो पीसी अक्टूबर महीने में शादी करने वाली हैं। वह दुनिया के सबसे खूबसूरत और महंगे देश हवाई में सात फेरें लेंगे। इस शाही शादी में उनकी खास दोस्त मेगन मर्केल शामिल हो सकती हैं एेसा हम नहीं बल्कि मीडिया रिपोर्टस कह रही हैं।
मेगन मार्किल और प्रियंका ने साथ में एक सीरियल में काम किया था। साथ में काम करते-करते दोनों बेस्ट फ्रैंड बन गई। इनकी दोस्ती इतनी गहरी है कि मेगन ने अपनी शादी के लिए पीसी को बुलाया था। वहीं शादी के बाद प्रियंका ने नव विवाहित जोड़े की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपनी दोस्त मेगन के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा था। उन्होंने लिखा, 'कभी-कभी वक्त ठहर जाता है। ऐसा आज हुआ। मेरी दोस्त मेगन तुम प्यार और सुंदरता की एक मिसाल हो। तुम दोनों की शादी का हर पल इतिहास में दर्ज हो गया। सिर्फ इसलिए नहीं कि ये तुम्हारी शादी थी, बल्कि इसलिए क्योंकि ये शादी उम्मीद और बदलाव का संकेत भी है। इन दो खूबसूरत चीजों की दुनिया को बेहद जरूरत है। तुम्हारा मिलन और प्यार देखकर मैं बहुत खूश और इमोशनल हूं। मेरी तरफ से तुम दोनों को ढेर सारा प्यार, खुशी और जीवनभर की दुआएं।'
प्रियंका के इस पोस्ट से तो यही लगता है कि दोनों की दोस्ती बहुत गहरी है। अब इतने करीबी दोस्त की शादी में मेगन का आना तो बनता है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP