बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपना करियर टीवी इंडस्ट्री से शुरू किया। हिना खान व मौनी रॉय जैसी कई एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने पहले टीवी में सीधी-साधी बहू का रोल निभाया और अब वह अपने ग्लैमरस लुक के लिए छाई रहती है। इन दीवाज ने डेब्यू के कुछ साल बाद ही खुद के लुक को पूरी तरह से बदल लिया।
हिना खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है हिना खान का। हिना ने सीरियल रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का रोल प्ले किया था। वह घर में अक्षरा बहू के नाम से जानी जाती थी। करीब 8 साल उन्होंने इस शो में काम किया। शो से बाहर होने के बाद उन्होंने बिग बॉस में एंट्री की अब तो वह कांस में भी पहुंच चुकी है। इसी के साथ वह फिल्म लाइन्स से बॉलीवुड में डेब्यू भी कर रही हैं। अब और पहले की हिना में काफी बदलाव आ चुका है।
मौनी रॉय
एक्ट्रेस मौनी रॉय किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मौनी ने सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपना करियर शुरू किया था। तब सिंपल सी दिखने वाली मौनी का लुक आज बिल्कुल बदल गया है। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में भी नजर आ चुकी है। वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती है जिसमें उनका बदला हुआ लुक साफ देखने को मिलता है। मौनी जल्द ही फिल्म मोगुल, ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है।
रुबीना दिलैक
छोटी बहू से घर-घर में फेमस हुई रुबीना दिलैक का इंस्टाग्राम ग्लैमरस तस्वीरों से भरा रहता है। शो में डरी सहमी बहू के रूप में दिखने वाली रूबिना आज काफी ग्लैमरस हो चुकी है।
जेनिफर विंगेट
एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की। टीवी शो कहानी घर-घर की, दिल मिल गए में वह लीड एक्ट्रेस नजर आईं लेकिन उन्हें लाइमलाइट मिली 2016 में आए टीवी शो सरस्वतीचंद्र से। जिसमें उन्होंने एक सीधी-सादी गुजराती लड़की का रोल प्ले किया। हाल में ही उन्होंने बेहद में माया को रोल प्ले किया जिसमें उनका मेकओवर देखने को मिला।
संजीदा शेख
एक्ट्रेस संजीदा शेख शुरू से ही अपनी नेचुरली ब्यूटी के लिए जानी जाती है। उन्होंने टीवी सीरियल निम्मों से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस शो में सीधी सादी दिखती संजीदा को आज पहचानना मुश्किल हो गया है।