25 APRTHURSDAY2024 4:10:17 PM
Life Style

वृष लड़कियों के लिए परफेक्ट मैच होती हैं ये लड़के, इस राशि से रहें बचके

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 17 Apr, 2019 07:20 PM
वृष लड़कियों के लिए परफेक्ट मैच होती हैं ये लड़के, इस राशि से रहें बचके

शादी एक ऐसा बंधन है जिसकी डोर जिंदगीभर साथ बंधी रहती है। अगर पति-पत्नी दोनों में से कोई एक कमजोर पड़ जाए या दोनों में किसी एक के दिल में प्यार खत्म हो जाए तो यह बंधन टूटने की कगार पर आ जाता है। इसलिए शादी के बंधन में बंधने से लड़का-लड़की की कुंडली मिलाई जाती हैं। अगर उनके आधे से ज्यादा गुण आपस में मिल जाए तो शादी संभव मानी जाती है। आज हम आपको वृष राशि की लड़कियों के बारे में बताएंगे कि उनके लिए कौन-सी राशि का लड़का परफेक्ट रहेगा और कौन नहीं। अगर आपकी राशि भी वृष है तो आप कुंडली से पहले अपनी और लड़के की राशि का मिलान कर लें क्योंकि आप अपनी व लड़के की राशि से अंदाजा लगा सकती हैं कि आपकी मैरिड लाइफ कैसी होगी।

 

वृष और मेष

मेष राशि की पुरुण थोड़े स्वाभिमानी स्वभाव के होते है, इसलिए यह महिलाओं के आगे झुकना बिल्कुल पसंद नहीं करते। वहीं वृष राशि की औरतों को अपनी खूबसूरती पर अधिक नाज होता है। यदि रिश्ते में दोनों लोग समझौता करने की कोशिश करें तो इनकी मैरिड लाइफ अच्छे से चल सकती है। 

PunjabKesari

वृष और मिथुन

वृष राशि की लड़कियां हर काम धीमी गति से करती है मगर इनका नेचर थोड़ा निर्देंश देने वाला होता है जबकि मिथुन राशि के पुरुण मेहनती व लग्नशील होते हैं, जिस कारण अक्सर इनकी शादीशुदा जिंदगी में तू-तू, मैं-मैं होती रहेगी। इनकी शादीशुदा संबंधों अच्छे से व्यतीत होंगे मुश्किल ही कहा जा सकता है। 

 

वृष और कर्क

कर्क राशि के पुरुषों में चंचलता व शरारत भरी होती होती हैं जबकि वृष राशि की लड़कियां अपने काम से काम रखने वाली होती हैं। कर्क पुरुषों को वृष की लड़कियों को छेड़ने में काफी मजा आता है यहीं वजह कि वृष लड़कियां उनकी इस बात से गुस्सा हो जाती है। इसलिए इनकी मैरिड लाइफ में थोड़ी बहुत नोक-झोंक होना लाजिमी हैं मगर फिर भी इनकी शादीशुदा ठीक चलती रहेगी। 

PunjabKesari

वृष और सिंह

सिंह राशि का अंहकारी व गुस्से वाला स्वभाव वृष की स्त्री को रास नहीं आता। सिंह राशि के लड़के हर बात में अपनी इगो को बीच में ले आते हैं जबकि वृष राशि की लड़कियां अपने खुशमिजाज स्वभाव से सिंह लड़कों बांधने की कोशिश करती है मगर सफल नहीं हो पाती। ऐसे में वृष राशि की लड़कियों को शादी के लिए सिंह पार्टनर नहीं चुुनना चाहिए। 

 

वृष और कन्या

वृष और कन्या- इन दोनों राशियों में तात्विक साम्यता है और इनके स्वामी भी आपस में मैत्री भाव रखते है। वृष की महिला कन्या के परिवार को लेकर चलती है लेकिन कन्या के पुरूष से अपेक्षा करती है कि वो भी मेरे परिवार के बारे में अच्छा सोंचे। दोनों में वैचारिक साम्यता रहती इसलिए अच्छी पटती है। दोनों की जोड़ी उत्तम रहेगी।

 

वृष और तुला

इन दोनों राशि के बीच का संबंध काफी अनोखा हैं क्योंकि यह दोनों आपस में शारीरिक प्रेम तो रखेंगे लेकिन मानसिक प्रेम की इनमें हमेशा कमी रहती हैं। तुला राशि के लड़कों का उग्रवादी का तानाशही स्वभाव वृष राशि की लड़कियों पर भारी पड़ सकता इसलिए इनके बीच टकराव हो सकता है। यदि तुला पुरुष अपनी तानाशाही को कंट्रोल रखें तो इन दोनों के बीच अच्छी निभ सकती है। 

 

वृष और वृश्चिक

वृष राशि की लड़कियां शांत स्वभाव होती हैं जबकि वृश्चिक लड़कों का स्वभाव बेहद क्रोधी होता है। वृश्चिक राशि के लड़के अपनी गलती दूसरे पर थोपने की कोशिश करते है लेकिन वृष लड़कियों को यह बात कतई बर्दाश्त नहीं होती। कुल मिलाकर कहें तो इनकी आपस में ज्यादा नहीं निभ पाती क्योंकि कुल मिलाकर लड़की को भी समझौता करना पड़ेगा। 

 

वृष और धनु

वृष लड़कियां खुद को खूबसूरत बनाकर और सुखों में रहना पसंद करती हैं जबकि धनु राशि के पुरुष अपने कर्तव्य को लेकर चितंनशील रहता है और एक बेहतर लक्ष्य को पाने की कोशिश में लगा रहता है। इनके विचारों में काफी विरोध रहते हैं इसलिए इनकी मैरिड लाइफ ठीक-ठाक ही चलती हैं। 

PunjabKesari

वृष और मकर

वैसे तो वृष की महिलाओं को जल्दी गुस्सा नहीं आता लेकिन जब आता है तो यह कंट्रोल से बाहर हो जाता है, मगर मकर राशि के पुरुष अपनी सूझ-बूझ से उनके गुस्से को कंट्रोल कर सकते है, जिस वजह से इनकी जोड़ी हमेशा बेस्ट बनी रहेगी। दरअसल, मकर पुरुष अपने सामाजिक विचारों व केयरिंग स्वभाव के कारण हमेशा वृष राशि की लड़कियों को इम्प्रेस कर लेते है। 

 

वृष और कुंभ

अगर यह दोनों राशि के जातक आपस में झूठ न बोलें तो इनका रिश्ता हमेशा प्यारा बना रहता है। मगर कुंभ राशि के लड़के अपनी गंभीर स्वभाव के कारण जल्दी पार्टनर से अपनी बात नहीं शेयर करेंगे जिस वजह से दोनों के रिश्ते में शक की दीवार खड़ी हो सकती हैं। दरअसल, अगर कुंभ लड़का और वृष लड़की दोनों एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें चो इनका रिश्ता बेहतर तरीके से निभ सकता हैं। 

PunjabKesari
 
वृष और मीन

वृष राशि की लड़कियां मीन राशि के पुरुषों से जितना प्यार करती है, उतना मीन पुरूष उनसे नहीं करता। इन दोनों के विचार व प्यार का अंदाज काफी अलग होता है जिस वह से इनमें तालमेल ठीक नहीं बैठता। रिश्तों में तनाव बना रहेगा। मगर इनका पारिवारिक व सामाजिक तालमेल गजब का रहेगा, जिस वजह से इनकी मैरिड लाइफ ठीक-ठाक ही चलेगी।  

Related News