25 APRTHURSDAY2024 8:54:19 AM
Life Style

पुरूष क्यों बीवी से करते हैं तकरार और गर्लफ्रेंड को प्यार!- Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 04 Oct, 2018 01:58 PM
पुरूष क्यों बीवी से करते हैं तकरार और गर्लफ्रेंड को प्यार!- Nari

शादी के पहले लड़के अपनी मनमर्जी के मालिक होते हैं। मगर सात-फेरे लेने के बाद सबकुछ बीवी के हिसाब से ही करना पड़ता है। उनकी जिदंगी पूरी तरह से बदल जाती है। पत्नी की रोक-टोक के अलावा और भी कई वजहों से मर्दों को बीवी से ज्‍यादा गर्लफ्रेंड पसंद आती है। आज हम आपको कुछ एेसे ही कुछ बातें बताएगें, जिनके कारण मर्दों को बीवी से ज्‍यादा गर्लफ्रेंड बेहतर लगती हैं।

 

1. छिन जाती है आजादी
लड़कों को लगता है कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में आजादी नाम का कोई शब्द ही नहीं रहेगा। कहीं भी जाने से पहले पत्नी को बताकर या फिर उससे पूछकर जाना होगा। जबकि गर्लफ्रेंड को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता उसका पार्टनर उसे बताकर जाए या ना जाए। 

PunjabKesari

2. देने पड़ते हैं ढेरों जवाब
घर आने में थोड़ी देर होने पर पत्नी 100 सवाल पूछती है। इतना ही नहीं कई बार तो ऑफिस से बाहर निकलते ही बीवी को फोन करके बताना पड़ता है कि घर आने में देर हो जाएगी। मगर गर्लफ्रेंड के साथ एेसा नहीं होता। उसको पल-पल का हिसाब देने की जरूरत नहीं पड़ती। 

 

3. पति करती है जासूसी 
बीवियां इस दुनिया की सबसे बड़ी जसूस होती हैं। पति की शर्ट पर लगा इनको बारीक सा बाल भी दूर से ही नजर आ जाता है। इसके अलावा पति का फोन चेक करना तो इनका परम कर्तव्य है। वहीं गर्लफ्रेेंड इतनी नजर नहीं रखती। 

 

4. परमिशन की जरूरत

PunjabKesari
गर्लफ्रेंड से किसी भी बात की परमिशन नहीं मांगनी पड़ती। मगर पत्नी से पूछकर ही सारे काम करने पड़ते हैं। यही वजह है कि लड़कों को गर्लफ्रेंड गले का हार और पत्नियां गले का फंदा लगती हैं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News