20 APRSATURDAY2024 8:21:05 AM
Life Style

आखिर ट्रोलर्स पर फूटा मलाइका का गुस्सा, नेगटिव मैसेज करने वालों की लगाई क्लास

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 25 Aug, 2019 09:38 AM
आखिर ट्रोलर्स पर फूटा मलाइका का गुस्सा, नेगटिव मैसेज करने वालों की लगाई क्लास

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है। मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं जो कि अब जग जाहिर हो चुका है। दोनों कई बार एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए है। यही नहीं अब तो दोनों सोशल मीडिया पर भी अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते। 

 

अपने और अर्जुन के रिलेशन को लेकर बोली मलाइका

अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर मलाइका ट्रोल होती रहती है। खबरों के मुताबिक, ट्रोल होने की वजह मलाइका-अर्जुन के बीच उम्र का फासला है लेकिन अब इस मामले पर मलाइका खुलकर सामने आई हैं और उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

PunjabKesari

आप लोगों को नहीं रोक सकते- मलाइका

एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। मलाइका ने कहा कि उनका और अर्जुन का रिलेशनशिप ऐसी नेगेटिव बातों से बिल्कुल प्रभावित नहीं है। ये सब चीजें आम हैं। नेगटिव कमेंट्स को लेकर मलाइका ने कहा- 'आप लोगों को नहीं रोक सकते, ये उनकी खुद की राय है। लोग हर चीज की जांच-परख करते हैं। मान लीजिए अगर आप इस बिजनेस में हैं, आपको इन सब चीजों की आदत हो जाएगी। ये स्थिति किसी भी सेलेब्रेटी के सामने हो सकती है।' खैर, मलाइका को चाहे इस बात का फर्क पड़े ना पड़े लेकिन फैंस आपस में ही एक-दूसरे के कमेंट को एन्जॉय करते हैं।

PunjabKesari

पिछले काफी समय से एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट

बता दें कि मलाइका ने अर्जुन कपूर से अपने रिश्ते का खुलासा अर्जुन के जन्मदिन के दिन किया था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी , जिसमें वह अर्जुन का हाथ पकड़े दिखाई दे रही थी। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं अर्जुन कपूर। ढेरा सारा प्यार और हमेशा खुश रहो।'  मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच बढ़ती नजदीकियां को देखकर लगता है कि जल्द ही कपूर खानदान में शहनाइयां बजने वाली है।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News