लड़का हो या लड़की, शादी हर किसी के लिए महत्वपूर्ण फैसला होता है। आज के युवा अपने लिए जीवनसाथी खुद चुनने की चाह रखते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें अरेंज मैरिज पर विश्वास होता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, युवा अपनी शादी के ख्वाब सजाने लगता हैं। एक सवाल युवाओं के मन में हमेशा रहता है कि उनकी शादी लव होगी या अरेंज। अपने इस सवाल का जवाब आप ज्योतिशास्त्र से ले सकते हैं। जी हां, ज्योतिशास्त्र के अनुसार, पैरों की अंगुलियों को देखकर ये पता लगाया जा सकता है कि आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज। चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह पैरों की अंगूठा आपकी शादी से जुड़े राज खोलता है।
पैर की उंगली से जाने होगी लव या अरेंज मैरिज
1. अगर आपके पैर के अंगूठे के साथ वाली उंगली उससे छोटी है तो समझ लें कि आपकी अरेंज मैरिज होने की ज्यादा संभावना हैं। साथ ही इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी सुखमय गुजरता है। ये अपने जीवन में हर सुख को प्राप्त करते हैं।
2. अंगूठे और उसके साथ वाली उंगली अगर बराबर हो तो समझ लें कि आपके लिए लड़का मम्मी-पापा ही ढूंढेगे यानि आपकी अरेंज मैरिज होगी। ऐसे लोग अपने वैवाहिक जीवन में हमेशा खुश भी रहते हैं।
3. पैर के अंगूठे के पास वाली अंगुली अगर अंगूठे के साइज से बड़ी है तो आपकी शादी उसी व्यक्ति से होगी, जिससे आप प्यार करती हैं। इस तरह की उंगलियों वाले व्यक्ति की लव मैरिज होने की संभावना ज्यादा होती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP