23 APRTUESDAY2024 9:07:29 AM
Life Style

इस साल होगी मुकेश अंबानी के दोनों बच्चों की शादी!

  • Updated: 03 Jul, 2018 02:43 PM
इस साल होगी मुकेश अंबानी के दोनों बच्चों की शादी!

शादियों का सीजन जोरो पर हैं। बॉलीवुड के कई सितारों के बाद अब देश के मशहूर बिजनैसमेन अंबानी के घर जल्द ही शहनाईयां बजने वाली हैं। दरअसल, मुकेश अंबानी के बड़े बेेटे आकाश की शादी इसी साल होगी। हाल ही में आकाश की सगाई श्लोका मेहता से हुई जो काफी चर्चा में हैं। इससे पहले मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने अपने दोस्त आनंद पीरामल के साथ सगाई कर काफी सुर्खियां बटौरी थी। 

 


खबरों के मुताबिक, मुकेश और नीता के दोनों बच्चों यानी ईशा और आकाश की शादी इसी साल के अंत में दिसंबर महीने में होगी। जिस वजह से मुकेश अंबानी की खुशी दोगुनी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी के दोनों बच्चों की शादी एक साथ होगी। हालाकि, अभी तक अंबानी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।   

 


आपको बता दें कि ईशा अंबानी ने वीकेंड के दौरान अपने दोस्त आनंद के साथ सगाई की थी। दरअसल, महाबलेश्वर के मंदिर में आनंद ने ईशा को प्रपोज किया था। फिर दोनों के ऑफिशियली एंगेज होने की खबरें सामने आईं थी।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News