16 APRTUESDAY2024 5:32:17 AM
Life Style

House Husband बनना नहीं आसान, झेलनी पड़ती हैं कई परेशानियां

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Oct, 2018 10:12 AM
House Husband बनना नहीं आसान, झेलनी पड़ती हैं कई परेशानियां

हमारे समाज में लोगों कि दिमाग में यही रहता है कि महिलाओं से बेहतर घर कोई नहीं संभाल सकता है और पुरूष बाहर का काम करने के लिए बने हैं। मगर अब लोगों की सोच बदलती जा रही हैं। आज के समय में पुरूष घर संभालकर अपनी बीवी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है लेकिन इस दौरान उन्हें किस तरह की परेशानियोें से झूझना पड़ता है। सिर्फ घर में ही नहीं बल्कि उन्हें बाहर भी कई प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

 

भारत में कम देखे जाते हैं House Husband
भारत में भी लोगों की सोच बदल रही है लेकिन इसके बावजूद भी भारत में हाउस हसबैंड कम देखे जाते हैं। जहां पहले लड़के बाहर काम करते थे और लड़कियां घर संभालती थी। वहीं आज इसका उल्टा देखने को मिल रहा है। हालांकि भारत में बहुत कम पुरूष ऐसे हैं, जोकि घर संभालने की जिम्मेदारी उठाते हैं।

PunjabKesari

हाउस हसबैंड की परेशानियां
1. घर वालों की नाराजगी
हाउस हसबैंड बनने के बाद पुरूषों को सबसे पहले तो अपने घरवालों की नाराजगी का ही सामना करना पड़ता है। मगर फिर भी वह इन सब परेशानियों को आसानी से संभाल लेते हैं।

PunjabKesari

2. पड़ोंसियों के ताने
घर के काम करने वाले पुरूष को अक्सर बाहर वालों के ताने सुनने पड़ते हैं। मगर इसका मतलब यह नहीं कि वह किसी भी काम को करने में असमर्थ है।

 

3. पत्नी की मदद की जरूरत
घर के अंदर के सभी काम परफेक्शन के साथ कर पाना पुरूषों के लिए किसी टास्क से कम नहीं होती है। ऐसे में उन्हें इसके लिए पत्नीयों की मदद लेनी पड़ती है। मगर इसमें कोई बड़ी बात नहीं क्योंकि कई बार महिलाएं भी बाहर के कामों के लिए पति की मदद ले लेती हैं।

PunjabKesari

4. आर्थिक रूप से पत्नी पर निर्भर
जिस तरह हाउस वाइफ घर के कामों के लिए चार्ज नहीं करती उसी तरह पुरूषों को भी हर काम के लिए अपनी पत्नी पर निर्भर रहना पड़ता है। यह उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होती।

 

5. मानसिकता का सामना
घर के काम करना कई बार पुरूषों की मानसिकता पर असर डालता है क्योंकि यह सब न उनके लिए काफी चुनौतीभरा होता है। मगर थोड़ा संतुलन बनाया जाए तो ये भी मुश्किल नहीं है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News