18 APRTHURSDAY2024 10:47:13 AM
Life Style

20 या 30, राशि से जानें किस उम्र में शादी करना है आपके लिए सही?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 08 Nov, 2018 11:24 AM
20 या 30, राशि से जानें किस उम्र में शादी करना है आपके लिए सही?

शादी जिंदगीभर का रिश्ता होता है इसलिए हर कदम सोच-समझ कर उठाना बहुत जरूरी है। अगर आप यकीन रखते हैं कि तारों-सितारों का हमारी लव लाइफ पर बहुत असर पड़ता है ताे अाज हम अापकाे राशि के हिसाब से बताएंगे किस उम्र में शादी करने से रिश्ते परफेक्ट बनते हैं। तो चलिए जानते हैं कि राशि के हिसाब से क्या है आपकी शादी की सही उम्र।

 

1. मेष राशि
इस राशि के लोग जल्दबाजी में शादी कर लेते हैं जबकि मेष राशि के लोगों को 25-30 की उम्र तक शादी करनी चाहिए। इस उम्र तक इनकी सोच में थोड़ा बदलाव आना शुरु हो जाता, जिसका असर इनके रिश्ते में भी दिखाई देता है।

PunjabKesari

2. वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग स्वभाव से काफी रोमांटिक होते हैं और इन्हें अपने जैसे पार्टनर की ही तलाश होती है। ऐसे में इस राशि के लोग जिस भी उम्र में विवाह के बंधन में बंधे, उसे अच्छे से निभाते हैं।

 

3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को 30-35 की उम्र में शादी करनी चाहिए। इस उम्र में इनका अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा बैठता है।

 

4. कर्क राशि
इस राशि के लोगों को शादी और परिवार शुरू करने की काफी जल्दी रहती है लेकिन फिर भी आपको 20-25 की उम्र में ही शादी करनी चाहिए।

PunjabKesari

5. सिंह राशि
अगर आप चाहते हैं कि आपका वैवाहिक जीवन अच्छा हो तो 24-30 साल की उम्र में शादी कर लें।

 

6. कन्या राशि
इस राशि के लोग काम के साथ-साथ अपने रिश्ते में भी परफेक्शन चाहते हैं। ऐसे में आपको 30-35 की उम्र में शादी के पवित्र बंधन में बंधना चाहिए क्योंकि इस उम्र में पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी होगी।

 

7. तुला राशि
तुला राशि के लोग 23 साल की उम्र में ही रिश्ते निभाने के काबिल हो जाते हैं इसलिए इस उम्र के बाद आप कभी भी शादी कर सकते हैं।

 

8. वृश्चिक राशि
अपने पार्टनर के लिए इस राशि के लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। इन्हें अपने लिए परफेक्ट जीवनसाथी की तलाश होती है लेकिन आपकी यह तलाश 30 की उम्र में ही खत्म होगी।

PunjabKesari

9. धनु राशि
इस राशि के लोगों को शादी बहुत आकर्षित करती है लेकिन इसके कारण कोई गलत फैसला न लें। धनु राशि के लोगों के लिए 35 साल की उम्र में शादी करना परफेक्ट माना जाता है।

 

10. मकर राशि
मकर राशि के लोग कोई भी वादा करने से नहीं घबराते और न ही उसे पूरा करने से पीछे हटते हैं। शायद इसलिए इस राशि के लोग किसी भी उम्र में शादी कर सकते हैं।

 

11. कुंभ राशि
इस राशि के लोग ऐसा पार्टनर चाहते हैं जो इन्हें समझे और हर काम में इनकी मदद करे। मगर इसके लिए आप जल्दबाजी में शादी न करें। 26-30 साल की उम्र में शादी करना कुंभ राशि के लिए सही होता है।

 

12. मीन राशि
इस राशि के लोगों को अपनी आजादी बहुत पसंद होती है इसलिए आपको 30 से पहले शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहिए।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News