20 APRSATURDAY2024 4:01:08 AM
Life Style

'L' नाम वाली लड़कियां भी जान ले अपनी खूबियां

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 24 May, 2019 05:19 PM
'L' नाम वाली लड़कियां भी जान ले अपनी खूबियां

पिछले कुछ दिनों पहले हमने आपको 'J' अक्षर के नाम वाली लड़कियों स्वभाव व लव लाइफ के बारे में बताया था। आज हम आपको 'L' अक्षर के नाम वाली लड़कियों के बारे में बताएंगे, इसके नाम का असर भी इनके स्वभाव पर साफ दिखाई देता है क्योंकि इनके लिए प्यार व रोमांस काफी मायने रखता है। हमसफर पर प्यार छिड़कने वाली इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां थोड़ी रहस्यमयी भी होती हैं। चलिए जानते हैं  'L' अक्षर के नाम वाली लड़कियों के स्वभाव व लव लाइफ से जुड़ी बातें। 

 

होती है दमदार पर्सनैलिटी

'L' अक्षर के नाम वाली लड़कियां लुक से काफी चार्मिंग होती हैं और अपनी लुक व पर्सनैलिटी का पूरा ध्यान रखती हैं। रंग-रूप में आगे यह लड़कियां पहली बार में ही अपने लुक से लोगों को इम्प्रैस कर लेती हैं। लोगों की इनकी पर्सनैलिटी व बातें काफी अच्छी लगती हैं। 

PunjabKesari

स्वभाव से होती रोमांटिक 

इस अक्षर की नाम वाली लड़कियों के लिए प्यार ही सबकुछ होता है लेकिन वो भी तक तक जब तक इसमें रोमांस बना रहे। हर काम दिल से लेने वाली ये लड़कियां रिश्तों को बखूबी निभाती हैं। पार्टनर को कभी दुखी और नाराज नहीं होने देती है। उनकी खुशी के लिए अपने दुख तक छिपा लेती हैं।

 

पार्टनर पर जान छिड़कने वाली

प्यार में पागल इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां अपने हमसफर पर जान छिड़कने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हें लगता है प्रेम इनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इतना ही नहीं, मां लक्ष्मी भी इनपर खासा मेहरबान रहती हैं जिस वजह से ये पार्टनर को खुश करने के लिए कोई न कोई सरप्राइज या तरीका अपनाती रहती हैं।  

PunjabKesari

फैमिली को भी देती हैं महत्व

ऐसा नहीं कि इनके लिए पार्टनर का प्यार ही सबकुछ है, ये परिवार के प्रति भी हमेशा ईमानदार रहती हैं और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती है। जल्दी प्यार में पड़ जाने वाली 'L' अक्षर के नाम वाली लड़कियां पार्टनर के साथ-साथ फैमिली के लिए भी परफेक्ट साबित होती हैं। 

 

नाक पर रहता है गुस्सा

भले ही  'L' अक्षर के नाम वाली लड़कियां दिखने में काफी प्यारी लगे लेकिन गुस्सा हमेशा इनकी नाक पर रहता है। जब इन्हें गुस्सा आता है तो यह किसी की नहीं सुनती जो मुंह में आए बोल देती हैं। हालांकि जब इनका गुस्सा ठंडा हो जाता है तो अपनी गलती की माफी भी मांग लेती हैं। 

 

करियर में भी आगे 

खुद पर भरोसा रखने वाली इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां करियर के मामले में भी काफी आगे निक जाती हैं। यह अपनी मेहनत और लगन के बदौलत अपनी फील्ड अच्छा नाम भी कमाती है लेकिन इन्हें बस एक मौका चाहिए होता है, ताकि यह खुद को काबिल बना सकें। 

 

छोटी-छोटी बातों में ढूंढती हैं खुशी

प्यार से भरी रहने वाली 'L' अक्षर के नाम वाली लड़कियां छोटी-छोटी चीजों में खुसी ढूंढ लेती हैं। दूसरों के साथ अपनी खुशियां बांटना तो मानो इनकी आदत हो, यहीं वजह है कि लोग जल्दी इनके दोस्त बन जाते हैं। स्वभाव से संवेदनशील इस नाम की लड़कियां समाज व परिवार का बहुत अहम हिस्सा होती हैं।

PunjabKesari

प्रैक्टिकल लेकिन रहस्यमयी

लाइफ के हल पहलू को लेकर प्रैक्टिकल सोच रखने वाली इस नाम की लड़कियां थोड़ी रहस्यमयी होती हैं। इनके दिमाग में क्या चल रहा होता है, इसका पता पार्टनर भी नहीं लगा पाता। मगर यह पार्टनर की हर बात को अच्छे से पहचान जान लेती हैं, इनकी इसी खासियत पर पार्टनर फिदा होता है। 

 

बनती हैं भरोसेमंद दोस्त

अगर आप 'L' अक्षर के नाम वाली लड़कियों के साथ दोस्ती कर रहे है तो आप बेफ्रिक हो जाइए क्योंकि दोस्ती का रिश्ता यह पूरी ईमानदारी निभाती हैं। छल कपट से कोसों दूर इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां भरोसेमंद साबित होती हैं, यहीं वजह है कि इनके दोस्तों की गिनती भी लंबी होती हैं।  

PunjabKesari

योजना बनाकर करती हैं काम 

उच्च विचारों वाली, व्यवस्थित व अनुशासन प्रिय 'L' अक्षर के नाम वाली लड़कियां हर कार्य योजना के तहत करती हैं। इन्हें जीवन में रुकना या पीछे मुड़ना पसंद नहीं होता। इनके व्यक्तित्व और व्यवहार में खास प्रकार की शालीनता होती है जो हर किसी को दीवाना बना लेती हैं। 

 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News