19 APRFRIDAY2024 11:12:32 AM
Life Style

World Health Day: शिल्पा हो या करीना, जानिए इन 7 दीवाज की फिटनेस का राज

  • Updated: 07 Apr, 2018 12:07 PM
World Health Day: शिल्पा हो या करीना, जानिए इन 7 दीवाज की फिटनेस का राज

दुनियाभर में 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। अक्सर लड़कियां बॉलीवुड एक्ट्रैस की फिटनेस को देखकर उनके जैसा बनने के बारे में सोचते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि सेहतमंद रहने के लिए वह क्या-क्या करती हैं। सेहतमंद और फिट रहने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रैस छोटी छोटी बातें जैसे- चबा चबा कर खाना, समय पर सोना या उठना, रोजाना एक्सरसाइज और योग करना, डाइट प्लान आदि का ध्यान रखती हैं। आज वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रैस किस तरह अपनी फिटनेस को बरकरार रखती हैं।
 

1. शिल्पा शेट्टी
शिल्पी शेट्टी खुद को फिट रखने के लिए रोजाना 1800 कैलोरी का सेवन करती है। वह अपने दिन की शुरुआत आंवला या एलोवेरा के जूस, दलिया और ब्राउन शुगर की चाय के साथ करती हैं। विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर्स युक्त भोजन, जैतून का तेल और एक्सरसाइज करना भी उनकी दिनचर्या में शामिल है। इसके अलावा वह रात के खाने में भी ज्यादातर सूप, सैलेड और चिकन ही खाती है।

PunjabKesari

2. दीपिका पादुकोण
दीपिका अपने दिन की शुरुआत नियमित योगा से करती है। दीपिका अधिकतर भारतीय और सादा खाना पसंद है, जिसमें रोटी के साथ तली हुई मछली, दाल, चावल और सलाद शामिल है। इसके अलावा दीपिका रात को भी जल्दी सो जाती है, जोकि हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी है।

PunjabKesari

3. प्रियंका चोपड़ा
अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए फेमस प्रियंका अपनी त्‍वचा और खान-पान का खास ख्‍याल रखती है। वह रोजाना योगासन और एक्सरसाइज भी करती है। उनका कहना है कि उनकी तरह हर व्यक्ति को ऐसा करना चाहिए।

PunjabKesari

4. ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन
बॉलीवुड की सबसे फिट और स्वस्थ एक्ट्रैस में से एक ऐश्‍वर्या राय दिन में कम से कम 10 गिलास पानी पीती है। ऐश्वर्या की खासियत यह है कि वह रोजाना जिम या वर्कआउट करने की बजाए हफ्ते में 2 दिन ही जिम और वर्कआउट करती है। इसके अलावा वह अपनी फिटनेस का श्रेय सही खान-पान और सही लाइफस्टाइल को देती है।

PunjabKesari

5. करीना कपूर
करीना कपूर फिट रहने के लिए सकरात्‍मक सोच, संतुलित आहार और सही एक्‍सरसाइज को फॉलो करती है। वह रोजाना 2 घंटे योग और कार्डियों एक्‍ससरसाइज करती है, जोकि उनकी स्लिम फिगर का राज है। इसके अलावा वह एक दिन में 500 कपालभाति और कार्डियों में शामिल बाइकिंग, स्विमिंग भी करती हैं।

PunjabKesari

6. माधुरी दीक्षित
50 की उम्र में भी फिट और जवां लगने वाली माधुरी दीक्षित की सेहत का राज हैल्दी डाइट और योगा है। हाल ही में उन्होंने अपनी फिटनेस और खूबसूरती का राज शिमला मिर्च को बताया है, जिसे वद अपने घर में उगाती हैं। शिमला मिर्च में भरपूर फाइबर होता है, जोकि मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर आपको ब्लड शुगर और हृदय रोग जैसी प्रॉब्लम से बचाता है। इसके अलावा कम कैलोरी फूड होने के कारण यह वजन भी कंट्रोल में रखता है।

PunjabKesari

7. भाग्यश्री
बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री 49 साल की है लेकिन अभी भी वह बेहद फिट और खूबसूरत नजर आती है। दरअसल, उनकी फिटनेस और खूबसूरती का राज एक्सरसाइज है, जिसे वह नियमित रूप से करती है। इसके अलावा वह अपने आप को हाइट्रेट रखने के लिए खूब सारा पानी भी पीती है और अपनी डाइट पर भी ध्यान देती है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News