20 APRSATURDAY2024 8:18:29 AM
Life Style

अपनी राशि से जानिए, आपको मिलेगी कैसी सास?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 27 Mar, 2019 07:11 PM
अपनी राशि से जानिए, आपको मिलेगी कैसी सास?

अक्सर देखा जाता है कि शादी के सास-बहू के रिश्ते खराब ही रहते हैं। हालांकि कभी-कभार सास बहू के बीच गहरा प्यार भी देखने को मिल जाता है लेकिन ज्यादा खट्टी मीठी तकरार से भरे इस रिश्ते में तालमेल बिठाना मुश्किल ही होता है। आज हम आपको राशि अनुसार यही बताएंगे, कि आपकी सास का नेचर कैसा होगा। तो चलिए जानते हैं किस राशि को मिलेगी कैसी सास।

 

मेष राशि (Aries)

मेष राशि की लड़कियों को ज्यादातर तेज स्वभाव वाली सास ही मिलती हैं। इनकी सास इन्हें किसी भी काम में दखल देने नहीं देती। इसी कारण इनके बीच अक्सर झगड़े भी होते रहते हैं।

PunjabKesari

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि की लड़कियों की सास का मूड थोड़ी उतार-चढ़ाव वाला होता है, जो कभी बदल जाता है। इनकी सास कभी प्यार करेगी तो कभी गुस्सा दिखाएंगी। ऐसी सास के साथ वृषभ राशि की लड़कियों का रिश्ता मिला जुला सा होता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि की लड़कियों को खट्टे-मीठे स्वभाव वाली सास मिलती है। हालांकि इस राशि की लड़कियां हर काम सोच-समझकर करती हैं, जिनके कारण इनके बीच झगड़े नहीं होती।

कर्क राशि (Cancer)

आपकी सास बहुत ज्यादा फैशनेबल होती हैं। अक्सर इसी कारण सास-बहू में प्रतिस्पर्धा शुरू हो जाती है। वहीं इसी कारण सास बहू के रिश्ते अक्सर काफी गंभीर हो जाता हैं।

PunjabKesari

सिंह राशि (​Leo)

आपकी सास आमतौर पर शांत होती हैं परन्तु आपके साथ उनका मिजाज और स्टाइल मिल नहीं पाता। यही कारण है कि आपके रिश्ते में अक्सर बिना कारण के तनाव बना रहता है।

कन्या राशि (Virgo Sun Sign)

आपकी सास और आप, दोनों ही खुद को एक दूसरे से ज्यादा समझदार समझती हैं। इस कारण से दोनों न तो किसी की बात सुनते हैं और नी ही उसे मानते हैं। एक-दूसरे के सामने तो इनका रिश्ता अच्छा रहता है लेकिन पीठ-पीछे इनका रिश्ता खराब ही रहता है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि की लड़कियां आजाद सोच रखने वाली होती हैं और इन्हें सास भी इन्हीं की तरह सोचने वाली मिलती है। जब कोई रोक टोक होती है तो इनके रिश्ते में समस्या पैदा हो जाती है। वहीं पैसो को लेकर इनके बीच कभी-कभार रिश्ते खराब हो जाते है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

इस राशि की लड़कियों को घर पर शासन करने वाली सास मिलती है, जो अपना आधिपत्य छोड़ना नहीं चाहती और नई चीज को स्वीकार भी नहीं करती। अगर आप अपनी सास के साथ अच्छा रिश्ता बनाना चाहती हैं तो उनके काम में दखल न दें।

PunjabKesari

धनु राशि (​Sagittarius)

इनकी सास दिखावे के लिए ठीक होती है और सबकुछ अपने कंट्रोल में रखती है। वहीं इनकी सास बेटे पर अपना हक भी नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह कभी-कभार सास-बहू के रिश्ते में दरार पैदा कर देती है।

मकर राशि (Capricorn)

वैसे तो मकर राशि की लड़कियों की सास का स्वभाव ठीक होता है। इन दोनों का व्यवहार और संबंध एक-दूसरे के प्रति अच्छा रहता है लेकिन जब इनके रिश्ते में पैसा आए तो बात बिगड़ जाती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आपकी सास राजनीति में तेज होती हैं और आपको भी अक्सर उनके साथ इस राजनीति में फंसना पड़ जाता है। वहीं आपका क्रोध और जिद्दी स्वभाव मामला बिगाड़ सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि इसे कंट्रोल में रखे और अपनी सास का साथ दें।

मीन राशि (Pisces)

आपकी सास और आपके बीच या तो संबंध या तो बहुत अच्छे होते हैं या खराब। अक्सर मीन राशि की बहुओं को अपनी सास से दूर ही रहना पड़ता है। साथ में रहने पर रोज बहसबाजी में काफी समय खर्च होता है।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News