इन दिनों बॉलीवुड की बबली गर्ल आलिया भट्ट गली ब्वॉय (Gully Boy) को लेकर सुर्खियां बटौर रही हैं हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और बस अब जल्द ही वह इसकी प्रमोशन में बिजी होने वाली हैं। आलिया ने साल 2012 में करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था । गली ब्वॉय के अलावा कंलक और ब्रह्मास्त्र उनकी अपकमिंग फिल्म हैं। 7 साल के करियर की बात करें तो अभी तक उन्होंने 11 फिल्मों में काम किया है इसके बावजूद वे करोड़ों की जायदाद की मालकिन हैं। चलिए आज हम बताते हैं आलिया की प्रॉपर्टी के बारे में।
10 करोड़ के घर के अलावा कई लग्जीरियस कारें उनकी प्रॉपर्टी लिस्ट में शामिल हैं। 10 करोड़ की कीमत वाला घर आलिया ने 2 साल पहले ही जूहू में खरीदा था। चलिए डालते हैं आलिया के खूबसूरत घर पर एक नजर।
खूबसूरत घर के अलावा आलिया के पास कई लग्जरी कारें भी हैं। उनके पास ऑडी ए6 (60 लाख), ऑडी क्यू 5 (70 लाख), Range Rover Evoque (85 लाख), बीएमडब्ल्यू 7(1.32 करोड़) है। बता दें कि आलिया करीब 25 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन है। आलिया हैंडबैग्स में ज्यादातर Hermes और Kelly ब्रांड्स ही कैरी करती हैं जिनकी कीमत 5 लाख रुपए है।
बता दें कि इन दिनों वह रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। न्यू ईयर भी उन्होंने रणबीर की फैमिली के साथ लंदन में मनाया था। और दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर सहानी ने आलिया को अपनी भाभी मान लिया है और आलिया और भाई रणबीर कपूर को एक सोने की अंगूठी गिफ्ट की है जिस पर दोनों के नाम के पहले अक्षर लिखे हैं। अंगूठी पर डायमंड से AR लिखा है। बता दें कि इससे पहले रिद्धिमा ने आलिया को एक ब्रेसलेट गिफ्ट किया था। खबरे तो यह भी है कि दोनों इसी साल शादी करवा सकते हैं।