19 APRFRIDAY2024 5:22:25 AM
Life Style

ससुराल के इस शख्स को नहीं पसंद थी प्रियंका और निक को लगा रोक देनी चाहिए शादी

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 09 Mar, 2019 03:48 PM
ससुराल के इस शख्स को नहीं पसंद थी प्रियंका और निक को लगा रोक देनी चाहिए शादी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी। दोनों ने दो तरीको से शादी की, एक हिंदू और दूसरी क्रिश्चियन रिवाज से। हाल में निक ने अपनी शादी को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। 

PunjabKesari

बिल देख निक को लगा रोक देनी चाहिए शादी

दरअसल, निक एक हॉलीवुड रियलिटी शो 'द लेट लेट शो विद जेम्स कॉर्डन' में पहुंचे थे जहां निक का एक लाइव डिटेक्टर सेगमेंट हुआ। इस सेगमेंट में उनसे एक सवाल पूछा गया। निक से पूछा गया कि शादी की रस्में निभाते वक्त एक ऐसा समय आया था जब उन्हें लगा कि ये शादी रोक देनी चाहिए। निक ने कहा, 'हां' और ये कहकर हंसने लगे। साथ ही निक ने ये भी बताया कि आखिर वो कौन सा समय था जब उन्हें ऐसा लगा। निक कहते हैं, 'जब मैंने बिल देखा तो लगा अब ये सब रोक देना चाहिए।' निक का जवाब सुनकर सब हंसने लगे। 

PunjabKesari

सुसराल में प्रियंका के साथ होता था बुरा व्यवहार

बता दें कि इससे पहले निक जोनस के बड़े भाई केविन जोनास ने खुलासा किया था कि प्रियंका के ससुराल में एक ऐसा शख्स भी है जो पहले उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करता था। यहां तक कि कई बार उनके साथ बुरा व्यवहार भी हुआ था। इसी चैट शो में केविन जोनस ने इस बात का खुलासा किया था। जब केविन से पूछा गया था कि क्या उनकी बेटियों ने जोनस फैमिली में प्रियंका की एंट्री को सहर्ष स्वीकार कर लिया था? जवाब में केविन ने यह तो माना कि हां बेटियों ने चाची के रूप में प्रियंका को मंजूरी दी लेकिन रिश्ते की शुरुआत काफी बुरी हुई थी। 

PunjabKesari

निक की बहन प्रियंका को नहीं करती थी पसंद

केविन ने बताया, 'मेरी छोटी बेटी वेलेंटाइना निक से काफी कनेक्टेड है। पहली मुलाकात के दौरान जब प्रियंका ने अपना हाथ वेलेंटाइना के कंधे पर रखा तो उसने उसे झटक दिया। प्रियंका ने जितनी भी बार अपना हाथ वेलेंटाइना के कंधे पर रखा, उसने उतनी ही बार उसे तेजी से हटा दिया। बाद में यह परिवार के लिए एक जोक बन गया। मैं नहीं जानता कि प्रियंका को यह पसंद आया होगा या नहीं, लेकिन यह पहली बार ही हुआ था। अब दोनों बहुत कूल हैं।'

 

बता दें कि करीब 6 साल बाद जोनस ब्रदर्स ने साथ में नया म्यूजिक वीडियो 'Sucker' रिलीज किया है और इसमें प्रियंका चोपड़ा भी दिखाई दे रही हैं। इन दिनों जोनस ब्रदर्स इसी की प्रमोशन में बिजी हैं। 
 

Related News