24 APRWEDNESDAY2024 11:53:57 AM
Life Style

टीवी पर आने के लिए करीना ने रखी थी शर्त, कहा-तभी आउंगी जब...

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 31 May, 2019 06:27 PM
टीवी पर आने के लिए करीना ने रखी थी शर्त, कहा-तभी आउंगी जब...

करीना कपूर खान बॉलीवुड की हिट हीरोइनों में से एक हैं। करीना ने अब टीवी में डेब्यू कर लिया है। जी टीवी के शो 'डांस इंडिया डांस' में बतौर जज करीना कपूर अब नजर आएंगी। शो को लेकर करीना काफी एक्साइटिड है लेकिन टीवी शो में जज बनने के लिए करीना ने एक शर्त रखी। 

 

टीवी शो में आने के लिए करीना ने रखी शर्त 

करीना ने शर्त रखी कि वह 8 घंटे से ज्यादा शूटिंग नहीं करेगी। इसकी वजह उनकी फैमिली है। दरअसल, करीना अपने बेटे को पूरा टाइम देना चाहती है इस वजह से वो 12 घंटे की शिफ्ट नहीं करना चाहती हैं। 

PunjabKesari

तैमूर को टीवी देखने की इजाजत नहीं देती करीना 

मीडिया से बात करते हुए जब करीना से पूछा गया कि क्या तैमूर को डांस पसंद है तो इसपर करीना ने कहा हां तैमूर डांस करता है लेकिन थोड़ा बहुत वो बहुत ज्यादा डांस नहीं करता है।साथ में करीना ने रिवील किया कि अभी तैमूर को टीवी देखने की इजाजत नहीं है। जब वो थोड़ा बड़े होंगे तब उन्हें परमिशन मिलेगी और उनकी मर्जी होगी कि उसे क्या देखना है क्या नहीं?

तैमूर के लिए खुद खाना बनाती है करीना 

जब करीना से तैमूर के छाए रहने के बारे में पूछा गया तो करीना ने कहा कि लोग तैमूर को लेकर कुछ ज्यादा ही (ओवरप्रोटेक्टिव) हैं। एक इंटरव्यू में करीना ने खुद बताया था कि वह अपने बेटे तैमूर के लिए एक खास डाइट प्लान बनाती हैं। साथ ही वह तैमूर को बाहर का खाना नहीं खाने देती हैं बल्कि घर पर बना खाना ही खिलाती हैं। उन्होंने कहा 'मैं हाइपर पैरानॉयड हूं। मैं तैमूर को किसी बर्थडे पार्टी का खाना नहीं खाने देती हूं लेकिन हां कभी-कभी चिप्स खाने की परमिशन दे देती हूं।'

हर महीने चेंज करती है तैमूर का डाइट प्लान 

करीना तैमूर का डाइट प्लान खुद बनाती हैं और हर महीने उसे बदलती भी हैं। साथ ही वह तैमूर को घर का बना खाना खिलाती हैं, जिसमें इडली, डोसा और खिचड़ी आदि शामिल होती है। करीना ने यह भी कहा कि 'जो भी फल और सब्जियां फायदेमंद होती हैं, मैं तैमूर को वह जरूर खिलाती हूं। शुरूआत में तैमूर इस तरह के खाने को पसंद नहीं करता था लेकिन धीरे-धीरे उसे पसंद आने लगा और अब वह इन फूड्स को एंजॉय करता है। तैमूर को अब इन फूड्स की आदत हो गई है।' तैमूर का यह डाइट प्लान आप भी अपने बच्चे के लिए फॉलो कर सकते है। 

Related News