20 APRSATURDAY2024 12:24:13 AM
Life Style

कल्कि ने किया अपनी प्रेगनेंसी का खुलासा, पहले पति को तलाक देने के बाद नहीं की शादी

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 30 Sep, 2019 05:10 PM
कल्कि ने किया अपनी प्रेगनेंसी का खुलासा, पहले पति को तलाक देने के बाद नहीं की शादी

कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस Kalki Koechlin ने हाल में ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एेसा खुलासा किया जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, कल्कि जल्द ही मां बनने वाली है। जी हां, आपने सही सुना कल्कि प्रेंग्नेंट है। बता दें कि अनुराग कश्यप से तलाक के बाद कल्कि ने दोबारा शादी नहीं की लेकिन लंबे समय से वह इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट Guy Hershberg को डेट कर रही हैं। 

 

कल्कि ने किया अपनी प्रेगनेंसी का खुलासा

अपनी प्रेग्नेंसी की खबर खुद कल्कि ने दी है। एक इंटरव्यू में कल्कि ने कहा, 'मैं पहले ही चीजों में प्रति अपने रिएक्शन में काफी बदलाव महसूस कर रही हूं। मैं अब पहले से कही ज्यादा डेलिब्रेट, सुस्त और बीमार सी हो गई हूं। जब आपके भीतर मां बनने का अहसास आता है। यह आपके साथ व्यक्ति की भावना को एक नई चेतना लाता है।'

PunjabKesari

प्रेगनेंसी पीरियड का अनुभव भी किया शेयर

आगो कल्कि ने कहा- 'मैं अभी भी काम करना चाहती हूं। यह प्रतियोगिता के बारे में कम है। किसी के काम के माध्यम से खुद को पोषण देने के बारे में अधिक है। यह एकाग्रता और उर्जा के लिए है।' कल्कि अपने सोशल मीडिया पर अक्सर ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है। 

शादी से पहले ये एक्ट्रेसेज भी हो चुकी हैं प्रेगनेंट

कल्कि से पहले भी कई एक्ट्रेसेज शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थी। इस लिस्ट में पहला नाम है कोंकणा सेन का।

- कोंकणा सेन एक बंगाली एक्ट्रेस है। उन्होंने 2010 में एक्टर रणवीर शोरी से शादी की थी। शादी के 6 महीने बाद ही कोंकणा ने एक बेटे को जन्म दिया। 2015 में यह कपल अलग हो गया।

PunjabKesari

- अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला हाल में ही मां बनी है। उन्होंने जुलाई में एक बेटे को जन्म दिया। दोनों ने अभी तक शादी नहीं की।

PunjabKesari

- बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। वह क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। विवियन ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ने से मना कर दिया। नीना ने भी दूसरी शादी नहीं की और अकेले ही अपनी बेटी मसाबा की परवरिश की।

PunjabKesari

- एक्ट्रेस लीजा हेडन ने भी शादी से पहले ही अपनी प्रेग्रेंसी का खुलासा किया था। उन्होंने साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड दीनो लालवानी से शादी की।

PunjabKesari

- हाल में ही एक्ट्रेस एमी जैक्सन मां बनी है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। एमी ने अभी तक मंगेतर जॉर्ज पानाइयोटो से शादी नहीं की।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News