20 APRSATURDAY2024 2:34:59 AM
Life Style

कपिल शर्मा से लेकर जय भानुशाली तक, जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं ये टीवी सेलेब्स!

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 31 May, 2019 02:40 PM
कपिल शर्मा से लेकर जय भानुशाली तक, जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं ये टीवी सेलेब्स!

टीवी इंडस्ट्री में एेसे कई स्टार्स हैं जिनके घर जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूजने वाली हैं। हाल में एक्टर बरुण सोबती ने अपने फैंस को खुशखबरी दी कि वह पिता बनने वाले है। उनकी पत्नी पशमीन मनचंदा शादी के 8 साल बाद मां बनने वाली है। बरुण ने पत्नी की बेबी शॉवर की तस्वीरें शेयर की। बरुण के अलावा टीवी के 5 स्टार्स है जो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इनमें से कुछ पहली बार पेंरेट्स बनेंगे तो कोई दूसरी बार। 

 

जय भानुशाली - माही विज

2010 में जय और माही शादी के बंधन में बंधे थे। सोशल मीडिया पर दोनों ने एक क्यूट तस्वीर पोस्ट शेयर कर इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया। 

 

विकास कलंत्री - प्रियंका कलंत्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस प्रियंका छिब्बर शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली है। उन्होंने 2012 में बॉलीवुड एक्टर विकास कलंत्री से शादी की थी। 

 

पूजा शर्मा - पुष्कर पंडित

दीया और बाती में नजर आ चुकी एक्ट्रेस पूजा शर्मा ने निर्देशक पुष्कर पंडित से शादी की। 2017 में उन्होंने बेटी वियाना को जन्म दिया अब वो दूसरी बार मां बनने वाली है। 

 

कपिल शर्मा - गिन्नी चतरथ

खबरों की माने तो कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही यह कपल अपने पेरेंट्स बनने की खुशी को फैंस के साथ साझा कर सकते है। कपिल ने पिछले साल दिसंबर में गिन्नी से शादी की। 

 

नेहा कौल - लिजली सिंह

'बहु हमारी रजनीकांत' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस नेहा कौल भी प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने मदर्स डे के मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। नेहा ने बिजनेसमैन लिजली सिंह के साथ शादी की है।

Related News