बॉलीवुड के लीजेंड राइटर जावेद अख्तर आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीती रात बर्थडे सेलिब्रेशन रखा गया जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। बता दें कि यह बर्थडे बैश रेट्रो थीम पर बेस्ड था जिसमें बॉलीवुड के सभी सितारें अलग-अलग रेट्रो लुक में पार्टी की रौनक बढ़ाते नजर आए। चलिए देखते है आपके फेवरेट स्टार ने किस फिल्म का लुक ट्राई किया...
शुरूआत जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आज़मी से ही कर लेचे हैं जोकि रेड कलर के आउटफिट्स में दिखी और मैचिंग हेयर बैंड के साथ खुद को रेट्रो लुक दिया।
वहीं जावेद भी पत्नी से मैचिंग कपड़ों में नजर आए। बता दें कि इन दोनों मीया-बीवी का स्टाइल 70s के स्टाइल का था।
वहीं बेटे फरहान अख्तर, अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन के लुक में नजर आए।
बोनी कपूर भी रेट्रो लुक में नजर आए। इस दौरान वो लीजेंड एक्टर शम्मी कपूर के स्टाइल में ड्रैस अप होकर पहुंचे थे। आम तौर पर बोनी को ऐसे फंकी लुक्स में कम ही देखा जाता है।
एक्ट्रेस दिव्या दत्ता हैवी शरारा सूट में दिखी जिसके साथ उन्होंने ज्वैलरी व साइड पासा कैरी किया जोकि उन्हें रेट्रो लुक दे रहा था।
अनिल कपूर भी अपनी पत्नी के साथ रेट्रो स्टाइल में अपना अनोखा अंदाज दिखाते नजर आए।
जबकि स्वरा भास्कर 90s के स्टाइल में दिखीं।
वहीं आमिर खान और किरण राव पार्टी में शामिल तो हुए लेकिन रेट्रो थीम फॉलो नहीं की।
एक्ट्रेस उर्मिला भी शिमरी गाउन में स्टाइल का जादू बिखेरती नजर आई।
गर्लफ्रेंड शिबानी के साथ फरहान ने दिया पोज।
तब्बू भी ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में आई नजर।