मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई का जश्न जोरो-शोरो पर हैं। हॉलीवुड- बॉलीवुड से लेकर कुछ नामी हस्तियों ने इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में एक से बढ़कर एक अंदाज में एंट्री ली। जश्न के दूसरे दिन ईशा सगाई के वेन्यू में अपने पिता मुकेश का हाथ पकड़कर एंटर हुई। वहीं मुकेश ने अपनी बेटी का हाथ दामाद आनंद के हाथों में दिया। जब यह कपल स्टेज पर पहुंचा तो फूलों से स्वागत किया गया। हाल ही में सगाई का एक वीडियो सामने आया जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शाही अंदाज में हुई सगाई
वीडियो में ईशा और आनंंद लेक के किनारे खड़े नजर आ रहे हैं और उन पर फूलों की बारिश हो रही है। वहीं लेक में कलरफुल वाटर फाउंटेन चल रहे हैं। आपको बता दें कि ईशा अंबानी के सगाई के वेन्यू को इंडियन वैडिंग थीम यानी फूलों से सजाया गया था। सगाई का वेन्यू काफी शाही था।
न्यूड इम्ब्रॉयडर्ड शियर गाउन में ईशा
ईशा अंबानी ने अपनी सगाई सेलिब्रेशन को दौरान न्यूड कलर का हैवी इम्ब्रॉयडर्ड शियर गाउन पहना और सॉफ्ट कर्ल से अपने हेयरस्टाइल को कंप्लीट किया। वहीं आनंद ने ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी थी ईशा की मां नीता अंबानी ने बेबी पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है और वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
सगाई में लगा बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा
सगाई में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ गिने-चुने सेलेब्स पहुंचे। जिनमें सोनम कपूर, अनिल कपूर, आनंद आहूजा, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मनीष मल्होत्रा, जाह्ववी कपूर और जूही चावला अन्य आदि शामिल थे। सभी स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। हालांकि अभी तक इनकी सगाई की कोई ऑफिशियली तस्वीर सामने नहीं आई है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP