23 APRTUESDAY2024 12:11:07 PM
Life Style

Mother's Day: एक साथ 7 बच्चों की मां बनी यह महिला, हर कोई हो गया दंग

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 11 May, 2019 03:56 PM
Mother's Day: एक साथ 7 बच्चों की मां बनी यह महिला, हर कोई हो गया दंग

मां बनना हर औरत के लिए सौभाग्य की बात है। वहीं जब कई महिला एक साथ दो बच्चों को जन्म देती है तो यह सौभाग्य वरदान में बदल जाता है लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी महिला ने एक साथ 7 बच्चों को जन्म दिया हो। जी हां, हाल ही में ईराक की एक महिला ने 7 बच्चों को एकसाथ जन्म दिया वो भी नॉर्मल डिलीवरी से। चलिए इस मदर्स के मौके हम आपको उस महिला के बारे में बताते हैं, जिसके घर एक साथ 7 खुशियां आई हैं।

 

नार्मल डिलीवरी से दिया 7 बच्चों को जन्म

रिपोर्ट के मुताबिक, 25 साल की इस महिला ने 7 बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें 6 लड़कियां और 1 लड़का है। हैरानी की बात तो यह कि डिलीवरी नॉर्मल तरीके से की गई, जिसके बाद मां व बच्चे भी बिल्कुल स्वस्थ हैं। मेडिकल साइंस में जो बच्चे एक-साथ जन्म लेते हैं, उन्हें सेक्सट्यूपलेट्स कहा जाता हैं।

PunjabKesari

जहां जन्म के बाद खींची गई बच्चों की फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर फेमस हो रही है वहीं बच्चों को पिता ने कहा कि उनका फैमली प्लानिंग करने का कोई इरादा नहीं था लेकिन फिर अब दस बच्चों का खर्च देखना पड़ेगा।

PunjabKesari

अमेरिका में हुआ था पहला केस

हालांकि यह पहला ऐसा मामला नहीं है, जब किसी ने महिला ने एक-साथ इतने बच्चों को जन्म दिया हो। इससे पहले 1997 में अमेरिका के लोआ एक दंपत्ति केनी और बॉबी मैककॉघी ने 7 बच्चों को जन्म दिया था। यह कपल तो अपने बच्चों को लेकर इतना फेमस हो गया था कि उस वक्त यूएस के राष्ट्रपति बिल क्लिन्टन ने भी बच्चों के माता-पिता से मुलाकात की थी। इतना ही नहीं, मशहूर टीवी होस्ट सियान विलियम्स ने उन्हें अपने शो में भी बुलाया था।

PunjabKesari

पति-पत्नी पर लगे भ्रूण कम करने के आरोप

बता दें कि इस पति-पत्नी पर सिलेक्टिव रिडक्शन यानि भ्रूण की संख्या कम करने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि दोनों ने इस खारिज कर दिया। सिलेक्टिव रिडक्शन तब किया जाता है, जब महिला के गर्भ में एक से ज्यादा भ्रूण विकसित हो रहे हो। दो दिन चलने वाली इस प्रक्रिया में अल्ट्रासाउंड की मदद से यह तय किया जाता है कि कौन-सा भ्रूण हटाया जाए। इसके बाद भ्रूण के हृदय में पोटेशियम क्लोराइड का घोल इंजेक्ट किया जाता है। ऐसा प्रैग्नेंसी के दौरान मां को होने वाले खतरे से बचाने के लिए किया जाता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News