24 APRWEDNESDAY2024 9:22:42 PM
Life Style

International Joke Day: जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंसने से होते हैं ये फायदे

  • Updated: 01 Jul, 2018 07:15 PM
International Joke Day: जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंसने से होते हैं ये फायदे

आजकल इंसान इतनी समस्याओं से घिरे हुए है कि उनके पास हंसने तक का समय नहीं है। जीवन में सिर्फ टैंशन ही टैंशन हैं। इसको बिंदास तरीके से दूर करने के लिए जोर-जोर से हंसना बहुत आवश्यक है।  जोर-जोर से ठहाकों में आपकी खुशहाली और अच्छी सेहत का राज छिपा हुआ है। आज 'इंटरनेशनल जोक डे' पर हम आपको जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंसने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में। 

 

1. एक शोध में यह बात साबित हुई है कि जोर-जोर से हंसने पर ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होने लगता है। अगर आपको भी हाई या लो ब्लड प्रैशर की समस्या है तो रोजाना जोर-जोर से हंसना फायदेमंद होता है। 

 

2. हंसने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। फिट रहने के लिए रोजाना हंसना शुरू करें। इस प्रक्रिया के दौरान शरीर में एंटी-वायरल व संक्रमण को रोकने वाली कोशिकाओं बढ़ जाती है। जो शरीर को स्वस्थ रखती हैं। 

 

 

3. कमर दर्द या किसी भी अन्य दर्द से छुटकारा पाने लिए रोजाना 10 मिनट के लिए हंसते रहें। एेसा करने से दो घंटे में दर्द से राहत मिलेगी, हो सकता है कि आपको नींद भी आ जाए। 

 


4. जोर-जोर से हंसने से शरीर में इन्डोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है, जो पूरे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करता है। इसके साथ ही मूड फ्रेश भी रहता है। 
 

 

5. रोजाना दिन में कम से कम 10-15 मिनट खुलकर हंसने या लाफ्टर थेरेपी करने से करीब 40 कैलोरी बर्न होती है और आपका मोटापा कम होता है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News