16 APRTUESDAY2024 5:01:51 PM
Life Style

ICW2020 Day 3: डिज़ाइनर Dolly J और JJ VALAYA ने दिखाई न्यू ब्राइडल कलेक्शन

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 21 Sep, 2020 12:23 PM
ICW2020 Day 3: डिज़ाइनर Dolly J और JJ VALAYA ने दिखाई न्यू ब्राइडल कलेक्शन

फैशन शो ICW 2020 के तीसरे दिन डिजाइनर डिजाइनर डॉली जे और जे जे वाल्या दोनों ने ही ब्राइडल कलैक्शन प्रीजेंट की, जिसमें पेस्टल व ब्राइट कलर्स में हैवी डिटेलिंग वर्क देखने को मिला। डॉली जे ने अपनी कलैक्शन गुलेनार में चिकनकारी,सिल्क का वर्क कर ब्राइडल वियर को वेस्टर्न ड्रैप की नई लुक भी दी। चलिए डालते हैं इस कलेक्शन पर नजर....

 

वहीं जे जे वाल्या हर बार कुछ नया लेकर आते हैं इस बार उनकी ब्राइडल कलैक्शन बुरसा, तुर्की के ऑटोमन एम्पायर से इंस्पायर्ड थी। दरअसल बुरसा उस्मानी साम्राज्य की राजधानी थी जहां ऑटोमन आर्किटेक्चर का जन्म हुआ था इसी वास्तुकला पर जे जे वाल्या ने पूरी कलैक्शन तैयार की जिसमें स्वारोसकी क्रिस्टल, सिल्क थ्रैड, बीड्स मोती और जरदोजी का खूबसूरत हैंड क्राफ्ट आर्ट देखने को मिला।

 

आप भी अपनी वेडिंग के लिए इन दो डिजाइनर्स की कलेक्शन से आइडिया ले सकते हैं। कलेक्शन में आपको ट्रेडीशनल और वेस्टर्न दोनों का फ्यूजन देखने को मिलेगा जो आपको मॉडर्न ब्राइडल लुक देगा। इस कलेक्शन से आप ना सिर्फ ब्राइडल लहंगे के आइडिया ले सकते हैं बल्कि शादी के बाद के फंक्शन में पहनने के लिए स्टाइलिश साड़ियो का कलेक्शन भी देख सकते हैं।  

 

 

Related News