19 APRFRIDAY2024 9:48:03 AM
Life Style

Family Goals: ऋतिक की तरह बच्चों से साथ यूं एन्जॉय करें Adventurous Trip, देखिए वीडियो

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 24 Jul, 2018 06:15 PM
Family Goals: ऋतिक की तरह बच्चों से साथ यूं एन्जॉय करें Adventurous Trip, देखिए वीडियो

जिस प्रकार हर मां अपने बच्चे को हमेशा अपने गले लगाकर रखना चाहती हैं, उसी तरह पिता भी अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका ढूंढता है। बच्चों के साथ कुछ यादगार पल बिताने के लिए गर्मियों की छुट्टियां बैस्ट होती हैं। गर्मियों में आप अपने बच्चों के साथ किसी एडवेंचर वाली जगह पर घूमने के लिए जा सकते है और खूब सारे यादगार पल बिता सकते हैं। कुछ ऐसा ही कर रहे है बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रौशन।

 

भले ही ऋतिक रौशन और सुजैन खान का तलाक हो चुका है। मगर वह कभी भी अपने बिगड़े रिलेशन का असर अपने बच्चों पर नहीं पड़ने देते। इन दिनों ऋतिक रौशन अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल कर स्विट्ज़रलैंड के गस्टाड और इटली के रोम में पहुंचे हुए हैं, जहां वह अपने दोनों बेटों के साथ छुट्टियों का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। ऋतिक का ये ट्रिप काफी एडवेंचर्स और खतरनाक स्टंट्स से भरा हुआ है। 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on


खास बात है कि इस बार सिर्फ ऋतिक ही नहीं बल्कि उनके दोनों बेटों भी बिना डरे खतरनाक स्टंट्स को अंजाम दे रहे हैं। आइए देखते है वेकेशन्स के दौरान ऋतिक और उनके दोनों बेटों का एडवेंचर भरा स्टंट्स वीडियो।

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on


गस्टाड में की खतरनाक रॉक क्लाइम्बिंग
अपने बेटों के साथ एडवेंचरस ट्रिप पर निकले ऋतिक रौशन, गस्टाड के कई फीट ऊंचे एक पहाड़ पर ऋहान और ऋदान के साथ रॉक क्लाइम्बिंग का मजा लेते नजर आए। जिसका वीडियो ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी किया है। 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on


ऋतिक संग बेटों की हाई जंप
ऋतिक ने अपने बेटों के दिल से ऊंचाई का डर निकालने के लिए उनसे हाई जंपिंग भी करवाई। उनकी ये हाई जंप देखकर किसी का भी दिल दहल सकता हैं लेकिन ऋहान और ऋदान ने पूरी सिक्योरिटी के साथ इस हाई जंप स्टंट को पूरा किया। 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on


बेटों के साथ ड्राइविंग
ऋतिक रौशन ने बेटों के साथ एडवेंचर ही नहीं बल्कि ड्राइविंग का लुत्फ़ भी उठाया। पिता और बेटों की बॉन्डिंग यहां देखते ही बन रही थी। 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News